Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोदी सरकार देश की रक्षा में नाकाम : सुशील कुमार शिंदे

मोदी सरकार देश की रक्षा में नाकाम : सुशील कुमार शिंदे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2016

Last updated on: Jan 06, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर पठानकोट में आतंकवादी हमले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, "मोदी सरकार देश की हिफाजत में नाकाम रही है। अगर सरकार इसी तरह काम करती रही तो 'अच्छे दिन' के बजाए ऐसा लग रहा है कि हम अपना देश आतंकवादियों के हाथों खो बैठेंगे।"शिंदे ने कहा, "मोदीजी कहा करते थे कि संप्रग सरकार के मंत्री पाकिस्तान को बिरयानी खिला रहे हैं। 

और अब? वह खुद नवाज शरीफ से मिलने गए। उन्होंने वहां क्या बात की? क्या कोई प्रेस बयान जारी हुआ? उन्होंने क्या बात की, इस पर हम अंधेरे में हैं।"उन्होंने कहा कि राजग सरकार को पाकिस्तान को दो-टूक संदेश देना चाहिए कि आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भारत, पाकिस्तान का दोस्त हो सकता है, लेकिन उस देश को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।शिंदे ने कहा कि जब कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, आतंकवादी घटनाएं बढ़ जाती हैं।

उन्होंने कहा, "1999 में विमान आईसी-184 अगवा हो गया। तब के विदेश मंत्री आतंकियों को अपने साथ लेकर कंधार गए। राजग के पहले कार्यकाल में अपहरण हुए, लाल किले, जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा और संसद पर हमले हुए। जब भी भाजपा सत्ता में आती है, आतंकवाद बढ़ जाता है।"कांग्रेस नेता ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर त्वरित तलाशी अभियान के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हमारे बहादुर सैनिकों के काम की प्रशंसा की जानी चाहिए।"

 

Tags: Sushilkumar Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD