Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

शिशुओं के पोषण पर ध्यान दें माताएं : सुरेंद्र शौरी

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 07 Aug 2019

Last updated on: Aug 07, 2019, 00:00 IST

विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर आंगनबाड़ी वृत्त बजौरा के आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मणबेहड़ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस अवसर पर अन्नप्राशन रस्म के दौरान सुरेंद्र शौरी ने सात बच्चों को खीर और दलिया खिलाकर ऊपरी आहार की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में गोद-भराई और अन्नप्राशन की रस्में पूर्ण करवाई जाती हैं तथा शिशुओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं के पौष्टिक आहार पर बल दिया जाता है। शौरी ने कहा कि छह माह तक शिशुओं को केवल स्तनपान ही करवाना चाहिए। शुरुआती 1000 दिनों में बच्चों के पोषण के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।इस अवसर पर विधायक ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मणबेहड़ को डिजिटल केंद्र बनाने तथा एलईडी के लिए दस हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत हाट की प्रधान वीना देवी, एपीएमसी सदस्य चौबे राम, आईसीडीएस पर्यवेक्षक नरेश कौंडल, जोगिंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवकू देवी, जमना देवी, रजनी और बड़ी संख्या में गर्भवती व धात्री महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD