Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

50 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 05 Aug 2019

Last updated on: Aug 05, 2019, 00:00 IST

मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जैविक/शून्य लागत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय कार्य बल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ और कृषि, पशुपालन एवं प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लोग वर्षों से कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र से आजीविका प्राप्त कर रहे है। हरित क्रांति के दौरान शुरू हुए कीटनाशकों व रसायनों के अत्याधिक प्रयोग के कारण मिट्टी की उर्वरता में कमी आई तथा उपभोक्ताओं को गुणात्मक उत्पाद उपलब्ध कराना एक चुनौती बन गया था। लेकिन अब प्राकृतिक खेती को अपनाने से पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि उत्पादन की लागत में कमी आएगी तथा प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 हजार कृषकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए 12 जिलों में स्थित 80 खण्डों में 1600 खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत 12 जिलों 2669 किसानों ने प्राकृतिक कृषि को अपनाया है। इस बैठक में कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि इस योजना के तहत पिछले वर्ष 12,345 कृषकों को एक दिन तथा 2803 कृषकों को दो से छः दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। योजना के तहत प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को कुरूक्षेत्र स्थित गुरूकुल के भ्रमण के लिए भेजा गया था जिससे प्रदेश में प्राकृतिक खेती को अपनाने में विभिन्न स्तरों पर होने वाली प्रक्रियाओं को समझने व अपनाने में सहायता मिली है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (पशुपालन) संजय गुप्ता, प्रधान सचिव (कृषि) ओंकार चंद शर्मा, प्राकृतिक खेती के प्रदेश परियोजना निदेशक राकेश कंवर, निदेशक कृषि, निदेशक बागवानी तथा निदेशक पशुपालन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD