Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नवांशहर में पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की अपील की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली/नवांशहर , 30 Jul 2019

Last updated on: Jul 30, 2019, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नवांशहर में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र स्थापित करने की मांग की है, ताकि उनके हल्के में रहती बड़ी संख्या में आबादी की मांग को पूरा किया जा सके।तिवारी ने आज दिल्ली में मंत्री से मुलाकात की और इस विषय पर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में पड़ते गढ़शंकर, नवांशहर, बंगा, बलाचौर और श्री आनंदपुर साहिब में बड़ी संख्या में आबादी एनआरआई है।उन्होंने कहा कि उनके हल्के में एनआरआई भाईचारे की आबादी करीब 20 लाख है और ये एनआरआई दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसते हैं। इन एनआरआइज और इनके परिवारों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इन्हें अपने पासपोर्ट बनवाने या फिर अपडेट करवाने के लिए जालंधर तक का लंबा सफर तय करना पड़ता है।तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा "पासपोर्ट सेवा" कार्यक्रम के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सुनिश्चित करने की बात की गई थी, लेकिन यह मुहिम बड़े लोकसभा क्षेत्रों या फिर जहां पासपोर्ट सेवाओं की अधिक मांग है, पर विचार करने में नाकामयाब रही।मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गढ़शंकर, नवांशहर, बंगा, बलाचौर और श्री आनंदपुर साहिब से सम्बंधित बड़ी संख्या में एनआरआइज को पासपोर्ट सेवाओं की जरूरत पड़ती है, लेकिन उन्हें इन सेवाओं के लिए जालंधर तक का लंबा सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में इलाके में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र की बहुत जरूरत है।उन्होंने मंत्री से नवांशहर या फिर साथ लगते क्षेत्रों में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय स्थापित किए जाने पर विचार करने की अपील की है,  जो इलाके के लोगों को सेवाएं देगा और इससे पासपोर्ट बनवाना या फिर अपडेट करवाना आसान हो जाएगा।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD