Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोबाइल एप से विधायक ले सकेंगे विकास कार्यों की जानकारी : डॉ.राजीव बिन्दल

तपोवन में ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रंबधन विषय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jul 2019

Last updated on: Jul 29, 2019, 00:00 IST

धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में आज सोमवार को कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों तथा अधिकारियों के लिए ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रंबधन विषय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिन्दल  ने की।डॉ. बिन्दल ने कहा कि ई-निर्वाचन प्रबंधन प्रणाली के लागू होने से कार्य में दक्षता व पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि ई-निर्वाचन प्रबन्धन कार्यशाला का उद्देश्य विधायकों, जनता, सरकार और अधिकारियों में परस्पर संपर्क बना संवाद कायम करना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप के माध्यम से विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ले सकेंगे, अधूरी पड़ी परियोजनाओं के लिए धन की उपलब्धता तथा कार्य में प्रगति लाने के लिए प्रयास करने में सक्षम होंगे। इस कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मोबाइल ऐप के जरिए विधायकों को सूचनाएं प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सजग रहेंगे।उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति जनता को भी अवगत करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-विधान, ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन, ई-कमेटी तथा ई-डायरी (एमएलए ऐप) पर विधानसभा के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन द्वारा अधिकारी भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में विधायक एवं जनता को सीधे रूप से अवगत करवा सकेंगे तथा कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आग्रह भी कर सकते हैं। उन्होने सभी अधिकारियों से इस प्रणाली के अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए ताकि कार्यदक्षता के साथ-साथ पारदर्शिता तथा आम जनता की शिकायतों का निपटारा भी आसानी से किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जल्द ही ज़िला कांगड़ा के सभी 15 निर्वाचन क्षेत्रों, ज़िला मंडी के 10 तथा शिमला के 8 निर्वाचन क्षेत्रों की ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज़िला एवं संबंधित उपमंडल स्तर के विभागाध्यक्षों को यूजर आईडी और पासवर्ड भी आवंटित कर दिए गए हैं और इस संबंध में प्रशिक्षण एवं सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली को लागू करने वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की अग्रणी विधानसभा की श्रेणी में शामिल है। उन्होंने इस कार्यशाला में उपस्थित विभागाध्यक्षों को इसे आरंभ करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।कार्यशाला में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तकनीक के माध्यम से प्रदेश में विकास को जोड़ा गया है जिसके सकारात्मक प्रभाव होंगे। उन्होंने इसका श्रेय विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल को दिया।इस अवसर पर ज़िला कांगड़ा के सभी विधायकों तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को इस प्रणाली के तहत यूजर आईडी और पासवर्ड भी प्रदान किए गए।उपायुक्त, कांगड़ा राकेश प्रजापति ने सभी का स्वागत किया तथा सभी विभागाध्यक्षों को ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन के संबंध में अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।कार्यशाला में जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह, इन्दौरा की विधायक अनीता धीमान, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, देहरा के विधायक होशियार सिंह, नगरोटा के विधायक अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन, एडीसी राघव शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा व जिला तथा उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD