Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बादल द्वारा सम्मेलन में उभरे नुकतों पर ठोस कार्रवाई के लिए डा.कालकट के नेतृत्व में कमेटी बनाने का एलान

कुल खेती आय का न्यूनतम 2 प्रतिशत कृषि अनुसंधान, विकास व बुनियादी ढांचे पर खर्च करने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चप्पड़चिड़ी /एस ए एस नगर , 19 Feb 2014

Last updated on: Feb 19, 2014, 00:00 IST

चार दिवसीय प्रगतिशील पंजाब कृषि सम्मेलन के अंतिम दिन आज कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों के सुझाव पर अमल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज एलान किया है कि कृषि संकट के हल के लिए इस सम्मेलन में उभर कर सामने आए नुकतों पर ठोस फैसला लेने के लिए प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ एवं पंजाब राज्य किसान आयोग के चेयरमैन श्री जी एस कालकट के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों एवं सफल किसानों पर आधारित यह कमेटी पंजाब सरकार को सम्मेलन के उन सुझावों पर आगामी कार्रवाई करने संबंधी राय देगी जिनका संबंध केन्द्र या अन्य राज्यों की सरकारों से है।

बादल ने अपने बहुत ही संक्षेप एवं भावपूर्ण भाषण में कृषि संकट के कारणों की पहचान करते हुए कहा कि खेतों का आकार घट जाने, लागतों के मुकाबले कृषि उत्पादों के मूल्य में बहुत कम बढ़ोतरी होने और केन्द्रीय सरकारों द्वारा कृषि क्षेत्र की तरफ आवश्यक ध्यान ना देने के कारण पूरे देश में कृषि ढांचा लड़खड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में होती कृषि आय का कम से कम दो प्रतिशत कृषि अनुसंधान, विकास और खेती के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए खर्च किया जाए। उन्होंने यह भी मांग दोहराई कि रेलवे की तर्ज पर कृषि के लिए भी एक अलग बजट तैयार किया जाये ताकि देश की लगभग 65 प्रतिशत की रोजी-रोटी के साधन बने हुए खेती क्षेत्र की तरफ आवश्यक ध्यान दिया जा सके। उन्होंने केन्द्र सरकार से यह भी मांग की कि विदेशों से कृषि मशीनरी एवं औज़ार मंगवाने पर लगाई जाती एक्साईज़ डयूटी समाप्त की जाए।

बादल ने कहा कि गहरे हो चुके आधुनिक कृषि संकट का हल किसी एक व्यक्ति, विभाग या राज्य की सरकार के बस का रोग नहीं रह गया। यह संकट तो ही हल होगा यदि राज्यों की सरकारों की सलाह से केन्द्र सरकार स्वयं कोई बड़ा प्रयास करे। उन्होंने कहा कि देश की रीढ़ की हड्डी समझी जाती कृषि के संकट से निपटने के लिए किसानों, उद्योगपतियों और अर्थशास्त्रियों को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है और यह तो ही संभव हो सकता है यदि केन्द्र सरकार कृषि संबंधी अपनी गलत नीतियों को पुन: योजित कर किसान पक्षीय बनाए। स.बादल ने कहा कि सबसे बड़ी गलत एवं किसान विरोधी नीति कृषि उत्पादों के मूल्य निर्धारण संबंधी अपनाई जा रही प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मूल्य निर्धारण समय ना तो राज्य सरकारों की ही बात सुनी जाती है और ना ही कृषि लागतों की गणना करते समय किसान के परिवारों द्वारा की जाती मेहनत मज़दूरी और उसकी भूमि का ठेका की गणना की जाती है।

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि के लिए दी जा रही बिजली-पानी की नि:शुल्क सुविधा को पूरी तरह जायज़ ठहराते हुए स.बादल ने घोषणा की कि जब तक वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं, तब तक यह सुविधा हर स्थिति में जारी रखी जाएगी परन्तु इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अपील की कि वह पानी की बचत के लिए तुपका एवं फुव्वारा सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाएं। स.बादल ने किसानों को यह अपील भी की कि वह फसली विविधता कार्यक्रम तहत गेहूं-धान के फसली चक्र में से निकल कर मक्की, सोयाबीन और सब्जियों की काश्त को अपनाएं जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी और राज्य के प्राकृतिक स्त्रोतों की भी बचत होगी।

आय बढ़ाओं खर्च घटाओं का नारा देते हुए स.बादल ने किसानों को अपील की कि कृषि के साथ-साथ मुर्गी पालन, सुअर पालन, मत्सय पालन, मधुमक्खी पालन और डेयरी फार्मिंग जैसे सहायक व्यवसायों को अपना कर अपनी आय में बढ़ोतरी करने के साथ साथ सामाजिक और अन्य कार्यों पर किए जाते बड़े खर्चों से गुरेज़ करें। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कृषि और इसके सहायक व्यवसायों में अधिक तालमेल बैठाने के लिए राज्य के कृषि एवं पशु पालन विभागों के कामकाज के लिए सिंगल विंडो स्थापित की जाएगी।स.बादल ने किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा सिफारिश की गई आधुनिक तकनीकों और फसली किस्मों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार तुपका सिंचाई पर 80 प्रतिशत, सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लिए 70 प्रतिशत, सहायक व्यवसाय आरंभ करने के लिए 50 प्रतिशत दी जा रही है। उन्होंने किसानों को धान की पराली जलाने से तौबा करने की विशेष अपील करते हुए बताया कि पराली को धरती में खपाने के लिए इस्तेमाल की जाती मशीनें स्ट्रा रीपर, बेलर, रोटावेयर और हैप्पी सीडर जैसी मशीनों पर भी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इस अवसर पर स.बादल ने कृषि विभाग और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कहा कि वह कीटनाशक एवं नदीननाशक दवाइयां बनाने वाली कंपनीयों से ही थोक में दवाइयां खरीद कर किसानों को सप्लाई करने की संभावनाओं का पता लगाएं ताकि किसानों को फायदा हो सके।

बादल ने घोषणा की कि आगे से यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष करवाया जाएगा और इसका घेरा ओर विशाल करते हुए विदेशों से भी किसानों एवं विशेषज्ञों को बुलाया जाया करेगा। उन्होंने इस विलक्षण सम्मेलन की  सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया।सत्र के आरंभ में पंजाब के वित्तायुक्त विकास श्री सुरेश कुमार ने कहा कि इस सत्र में 10 तकनीकी सत्र हुए हैं और लगभग डेढ़ लाख किसानों ने इसमें किसी ना किसी रूप में भागीदारी की।इस अवसर पर कैबिनट मंत्री स.गुलजार सिंह रणीके, स.सुरजीत सिंह रखड़ा, मुख्य संसदीय सचिव स.गुरबचन सिंह बब्बेहाली, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू, विश्वप्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ श्री गुरदेव सिंह खुश, पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री सोमपाल सिंह शास्त्री, कृषि लागतों एवं मूल्यों संबंधी राष्ट्रीय आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो.टी हक, पंजाब राज्य किसान आयोग के चेयरमैन श्री जी एस कालकट, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा.बी एस ढिल्लों, गुरू अंगद देव वैटरनरी विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा.वी के तनेजा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री गगनदीप सिंह बराड़ और कृषि विभाग के सचिव श्री काहन सिंह पन्नू उपस्थित थे।

 

Tags: parkash singh , parkash singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD