Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जिस तरीके से भाजपा कानूनों को बदल रही है, यह भारत को पुलिस स्टेट में तब्दील कर देगी : मनीष तिवारी

Listen to this article

5 Dariya News

एस. बी. एस नगर (नवांशहर) , 27 Jul 2019

Last updated on: Jul 27, 2019, 00:00 IST

सीनियर कांग्रेसी नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार देश को "पुलिस स्टेट" बनाने की योजना पर काम कर रही प्रतीत होती है।यहां बंगा के निकट एक जनसभा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि एनडीए सरकार ने जिस प्रकार सूचना के अधिकार कानून को कमजोर किया है, इससे साफ तौर पर इशारा मिलता है कि वह सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं देखना चाहती।उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार सरकार ने आरटीआई कानून में संशोधन को पास करवाने में जल्दबाजी दिखाई, वह इनकी मंदभावना की ओर इशारा करता है। सरकार का यह कदम सरकारों में पारदर्शिता और उनकी जवाबदेही को तय करने की दिशा में देश को पीछे की ओर धकेलेगा। इसी तरह, एनआईए संशोधन बिल भी सत्ता के दुरुपयोग को बढ़ावा देगा और तानाशाही कानूनों की वापसी से देश एक पुलिस स्टेट में तब्दील हो जाएगा।एक अन्य सवाल के जवाब में तिवारी ने इस बात पर असहमति जाहिर की कि कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार से निराशा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने लोगों की जिंदगियों में बदलाव आया है और उसके नतीजे सामने आने लगे हैं।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अकाली-भाजपा के 10 सालों के शासनकाल में सभी संस्थाओं को प्रभावित किया गया था और प्रदेश को दिवालियापन की तरफ धकेल दिया गया था। ऐसे में उन्होंने दावा किया कि कैप्टन अमरिंदर ने न सिर्फ हालातों को सुधारा है, बल्कि किसानों को कर्ज राहत देने, नौकरियां पैदा करने और सभी चुनौतियों के बावजूद नशों के जहर पर लगाम लगाने जैसे कई जन-कल्याणकारी कदम भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 2 सालों में पंजाब की स्थिति में पूरी तरह से सुधार हुआ है, जिसमें उसे अकाली छोड़ कर गए थे।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, अंगद सिंह एमएलए, कुलदीप राणा, चमन सिंह भान, हरजिंदर सिंह, मैडम तेजिंदर प्रधान महिला कांग्रेस, समनदीप संघा, केवल खटकर, सुरेश राणा, जोगिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Angad Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD