मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि निर्यातक आर्थिक प्रगति में सुधार के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है तथा भारत सरकार द्वारा आर्थिकी को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्यातकों का योगदान निर्णायक" /> नए भारत के निर्माण में निर्यातकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण : जय राम ठाकुर
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नए भारत के निर्माण में निर्यातकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण : जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने उत्तरी क्षेत्र निर्यात पुरस्कार के विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 21 Jul 2019

Last updated on: Jul 21, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि निर्यातक आर्थिक प्रगति में सुधार के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है तथा भारत सरकार द्वारा आर्थिकी को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्यातकों का योगदान निर्णायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ कठिनाइयों के बावजूद निर्यातकों पर नए भारत के निर्माण में योगदान देने का महान दायित्व है, जिसके लिए उन्हें उत्साह तथा दृढ़ इच्छा शक्ति से कार्य करना होगा।मुख्यमंत्री शनिवार सायं इंजीनियरिंग एक्सपोर्टस प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (ईईपीसी) के क्षेत्रीय पुरस्कार समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का भारत को देखने का नजरिया पिछले कुछ वर्षों में बदला है तथा देश केन्द्र में मजबूत नेतृत्व के कारण विश्व की सुदृढ़ आर्थिकी बनकर उभर रहा है। भारत के इंजीनियरिंग निर्यात ने पिछले दो वर्षों में नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। वित्त वर्ष 2018-19 में देश का निर्यात 81.02 बिलियन डॉलर तक पहुंचा जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में निर्यात 7.02 बिलियन डॉलर था। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि उत्तरी क्षेत्र ने देश के कुल इंजीनियरिंग निर्यात में 26 प्रतिशत का योगदान दिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश में निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश सरकार ‘व्यापार में सुगमता’ में सुधार के निरंतर कार्य कर रही है, जो भारत सरकार की रैकिंग में भी प्रदर्शित हो रहा है। राज्य सरकार इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में 85 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर मीट आयोजित कर रही है। प्रदेश ने पहले ही 25 हजार करोड़ से ज्यादा के मूल्य के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है, जिसके लिए प्रदेश के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर रोड शो के माध्यम से निवेशकों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को अनेक प्रकार के प्रोत्साहन प्रदान कर रही है और राज्य में अनुकूल वातावरण होने के कारण प्रदेश का प्रदर्शन निर्यात क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार ने शिमला में रीजनल सेंटर ऑफ इण्डियन इन्स्टीच्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) स्थापित करने के लिए 57 बीघा जमीन उपलब्ध करवाई है, इससे निर्यात क्षमता की पहचान करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों से होने वाली इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने के लिए सुझाव देने और अन्य निवेशकों को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने उत्तरी क्षेत्र के निर्यात पुरस्कार की सात श्रेणियों के 84 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विजेताओं को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी, जिनमें कुछ निर्यातक हिमाचल प्रदेश से भी शामिल थे।अध्यक्ष ईईपीसी इण्डिया रवि सहगल ने निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंजिनियरिंग क्षेत्र देश की अर्थ-व्यवस्था को सुधारने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ईईपीसी इण्डिया कामना राज अग्रवाल ने हिमाचल में इस कार्यक्रम को आयोजित करने में सहायता के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।



 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD