Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों को डिजिटलीकरण से जोड़ा जाएगा : डॉ. राजीव बिन्दल

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 15 Jul 2019

Last updated on: Jul 15, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आज यहां विधानसभा द्वारा विकसित सॉफटवेयर ‘ई-कन्स्टिचुअन्सी मेनेजमेंट’ तथा ‘ई-कमेटी सिस्टम’ के प्रति उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को जागरूक बनाने के लिए मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ई-कन्स्टिचुअन्सी मेनेजमेंट को प्रदेश के 18 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यान्वित किया गया है तथा जिला व उप-मण्डल स्तर पर कार्यालय प्रमुखों को यूजर आईडी तथा पासवर्ड उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि विधायकों की सहायता से लोगों की समस्यओं का समय पर निवारण हो सके।उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में वर्ष 2018 के दौरान ई-विधान सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित की गई। इस सॉफटवेयर में विधायकों को ई-विधान मोबाइल तथा वैब डैशबोर्ड के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे विधायक अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से सम्बन्धित विभिन्न पत्राचार तथा कार्रवाई की निगरानी कर सकेगें।उन्होंने कहा कि ई-कमेटी सिस्टम को विधानसभा कमेटियों तथा सरकारी विभागों के मध्य कागजरहित पत्राचार के लिए विकसित किया गया है। इस सिस्टम के तहत हाउस कमेटियां सम्बन्धित विभाग को मूल पत्र अथवा ऑनलाइन रिमाईण्डर भेज सकती हैं। 

इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लम्बित पड़े मामलों, पिछले रिकॉर्ड, रिपोर्ट तथा सुझाव ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों से इन सॉफ्टवेयरों के माध्यम से प्रदेश में एक मजबूत व प्रतिक्रियात्मक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया।मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के उपयोगी सॉफ्टवेयरों को विकसित कर विधानसभा प्रशासन ने एक नई पहल की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी व्यवस्था के माध्यम से जनता के प्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों के बीच एक सुदृढ़ तालमेल कायम होगा, जिससे निश्चित तौर पर पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने ‘ई-कन्स्टिचुअन्सी मेनेजमेंट’ तथा ‘ई-कमेटी सिस्टम’ और विधानसभा द्वारा की जा रही अन्य गतिविधियों के बारे में एक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निशा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव शहरी विकास प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी जगदीश चन्द्र, प्रधान सचिव शिक्षा कमलेश कुमार पन्त तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा सहित विधानसभा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।     

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD