पंजाब सरकार द्वारा 5वें राज्य स्तरीय विशाल रोजग़ार मेले 19 सितम्बर, 2019 से आयोजित करने का फ़ैसला किया गया है। इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा रोजग़ार सृजन के लिए गठित किये गए सलाहकारी समूह की पहली मीटिंग की घोषणा की गई जिसकी अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा और रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई। इस समूह में उद्योग मंत्री, श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, विधायक सुरजीत सिंह धीमान, श्री संजय तलवाड़, विधायक श्री हरदयाल सिंह कम्बोज़, विधायक श्री गुरप्रीत सिंह जी.पी. और विधायक श्री अंगद सैनी अन्य सदस्यों के तौर पर शामिल हैं।मंत्री ने कहा कि 5वें राज्य स्तरीय विशाल रोजग़ार मेले 19 सितम्बर, 2019 से 30 सितम्बर,2019 तक आयोजित करवाए जाएंगे। जिसका उद्देश्य कम से कम 1 लाख नौजवानों को रोजग़ार प्रदान कराना और 1 लाख नौजवानों को स्व-रोजग़ार लोन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे राज्य स्तरीय रोजग़ार मेले राज्य भर के सभी जिलों में 75 स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। श्री चन्नी ने बताया कि दूसरा अंतर-राष्ट्रीय रोजग़ार मेला छह महीनों के अंदर आयोजित किया जायेगा।
सलाहकारी ग्रुप द्वारा 4 राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों और 1 अंतरराष्ट्रीय रोजग़ार मेले के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बधाई दी गई। मंत्री ने सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में रोजग़ार मुहिम जारी है और अब तक 8.21 लाख नौजवानों को सरकारी/प्राईवेट/स्व-रोजग़ार मुहैया करवाया जा चुका है।इस मौके पर श्री चन्नी ने सलाहकारी ग्रुप को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘पंजाब घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन’ के अंतर्गत हरेक बेरोजग़ार को रोजग़ार या स्व-रोजग़ार मुहैया करवाने के मद्देनजऱ ‘पंजाब जॉब हेल्पलाइन’ जल्द ही लांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विदेशों में रोजग़ार और पढ़ाई करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक सभ्य प्रणाली प्रक्रियाधीन है।इस मीटिंग में अन्यों के अलावा श्री राहुल तिवाड़ी, सचिव, रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण विभाग, श्री आर. वेंकट रत्नम, प्रमुख सचिव, श्रम विभाग, श्री सिबन सी., डायरैक्टर, उद्योग और वाणिज्य विभाग, श्री बसंत गर्ग, मिशन डायरैक्टर, घर-घर रोजग़ार मिशन, श्री राजीव गुप्ता, अतिरिक्त सचिव, रोजग़ार सृजन विभाग और राजदीप कौर, अतिरिक्त डायरैक्टर, रोजग़ार सृजन विभाग शामिल थे।