Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

45 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने के लिए 20 लाख जारी

जिलाधीश की अगवाई में जिला भलाई सुसायटी ने जारी की राशि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Jul 2019

Last updated on: Jul 02, 2019, 00:00 IST

सरकारी स्कूलों की शक्ल बदलने के उदेश्य से जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली जिला भलाई सोसायटी ने जिले के 45 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने के लिए 20 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।यह स्मार्ट क्लास रूम प्रोजेक्टर, स्पीकर, ई -कंटैंट ओर ज़रूरी समान के साथ लैस होंगे जो ज़्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के 45 स्कूलों में विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करेंगे। इन स्मार्ट क्लास रूमों में डिजिटल शिक्षा प्रदान करने की तरफ ख़ास तौर पर ध्यान दिया जायेगा, विद्यार्थियों में सीखने की रुचि को बढ़ाया जायेगा, पढने और पढ़ाने के तरीकों को आकर्षक बना कर क्लास रूमों में विद्यार्थियों की हाज़िरी को यकीनी बनाया जायेगा।जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में आधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए स्मार्ट क्लास रूम बना कर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मानवीय शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।श्री शर्मा ने कहा कि तकनीकी आधार पर विश्व स्तर पर पढ़ाने की विधि अपनाने के साथ कई बदलाव किए जाएगे । उन्होनें कहा कि यह कदम उठाने का मुख्य मंतव्य शिक्षा प्रणाली में सुधार ला कर प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है।श्री शर्मा ने कहा कि इस पहल कदमी के साथ क्लासों में विद्यार्थियों की हाज़िरी बढ़ेगी और जो विद्यार्थियों इन स्मार्ट क्लास रूमों में पढाई करेंगे वह हर प्रकार के इम्तिहान पास करने के योग्य हो सकेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनवा) जसबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सकैंडरी हरिन्दरपाल सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD