Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज़िले में सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य 20 जून तक पूरे किए जाएं : वरजीत वालिया

24X7 बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ-साथ 31 मई तक सर्च और बचाव टीमें तैनात करने के निर्देश

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 10:48 IST

आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों में लगे सभी विभागों को चल रहे प्रोजेक्ट्स 20 जून, 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तैयारियों में कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज यहां ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों संबंधी एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले भर में चल रहे विभिन्न बाढ़ प्रबंधन प्रोजेक्ट्स की प्रगति का विस्तारपूर्वक मूल्यांकन किया। उन्होंने ड्रेनेज और सिंचाई विभागों को सतलुज दरिया से गाद (सिल्ट) निकालने का काम निर्धारित समय तक पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी के अतिरिक्त पानी के उचित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत ज़रूरी है। श्री वालिया ने सभी सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेटों को मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता के तौर  31 मई तक सर्च और बचाव टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से जरूरत पड़ने पर निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए पहले से ही निकासी केंद्रों की पहचान कर उन्हें तैयार रखा जाए। ज़िले के इमरजेंसी उपकरणों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने विभागों को बाढ़ से निपटने के उपायों को मजबूत करने के लिए ज़रूरी नाव, लाइफ जैकेट्स, सर्च लाइट्स, गोताखोर, रेत की बोरी, वाटर पंप और चारे की खरीदारी के निर्देश दिए। 

उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों से जुड़े अधिकारियों को अपने मोबाइल फोनों पर ‘सचेत ऐप’ इंस्टॉल करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट मिल सकें। संवेदनशील गांवों में समय पर सूचना के प्रसार को सुनिश्चित बनाने के लिए श्री वालिया ने फील्ड अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम तैयार रखने को कहा। 

उन्होंने सतलुज के किनारे, खासकर मंडाला छन्ना और गिद्धड़पिंडी में, बांधों को मजबूत करने संबंधी रिपोर्ट भी मांगी, जहां पिछले बाढ़ों के दौरान कटाव हुआ था। डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को ‘बाढ़ सुरक्षा कार्य योजना’ और ‘ज़िला आपदा प्रबंधन योजना’ को अपडेट रखने को कहा। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की रोकथाम के लिए अंतर-विभागीय समन्वय वाले प्रयास बहुत ज़रूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मानसून सीजन के दौरान स्थिति पर नज़दीकी नजर रखने के लिए 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD