Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पहले दौरे में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की

अमित शाह ने अधिकारियों को दिये निर्देश- सुशासन का लाभ सभी को मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jun 2019

Last updated on: Jun 26, 2019, 00:00 IST

जम्मू कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने विभिन्न विकास योजनाओं और जम्मू और कश्मीर राज्य में चल रही परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में राज्यपाल, केंद्रीय गृह सचिव, सभी चार सलाहकार, मुख्य सचिव के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने, संसाधनों को मजबूत करने, सुशासन, सभी समुदायों के लिए समावेशी विकास, युवाओं के लिए रोजगार सृजन आादि योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।गृह मंत्री ने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जम्मू और कश्मीर के गरीबों को सभी क्षेत्रों में सुशासन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिए:

1. राज्य लोक सेवा वितरण अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। अधिनियम के तहत पहले से कवर की गई सेवाओं को व्यापक प्रचार दिया जाना चाहिए और ज्‍यादा से ज्‍यादा सेवाओं को इसके दायरे में लाया जाना चाहिए।

2. नए रूप से स्थापित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मजबूत किया जाना चाहिए। बडे और रसूखदार लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच फास्ट ट्रैक से हो, इसके लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

3. राज्य के अधिकारियों को निम्न के प्रति पूरी तरह संवेदनशील होना चाहिए:

1. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों क्षेत्रों का संतुलित विकास।

2. सभी समुदायों के प्रति समावेशी दृष्टिकोण – सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी, प्रवासी, एससी / एसटी, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित किसी भी समुदाय को उपेक्षित महसूस नहीं करना चाहिए।

4. सलाहकार, सचिव और कलेक्टर द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रमों की निगरानी होनी चाहिए। ग्राम, तहसील, उप प्रभाग, प्रभाग, जिला और सचिवालय आदि सभी स्तरों पर सार्वजनिक सुनवाई के लिए एक नियमित समय निर्धारित किया जाना चाहिए। जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।

5. स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए निवेश की सुविधा होनी चाहिए। प्रतिष्ठित शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य में अपने संस्थानों की स्थापना के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।

6. एक चरणबद्ध तरीके से राज्य सरकार के सभी रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए

7. पीएम कौशल विकास योजना, हिमायत, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटीज मिशन, सौभाग्‍य, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पीएम की जन धन योजना आदि सभी केंद्र सरकार के प्रमुख फ्लैगशिप कार्यक्रमों में प्रगति लाई जानी चाहिए।

8. प्रधान मंत्री द्वारा घोषित सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। 63 परियोजनाओं के लिए आवंटित 80,068 करोड़ में से 82% राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं। प्रमुख परियोजनाओं में 2 एम्स, 2 आईआईएम, आईआईटी, जम्मू और श्रीनगर में रिंग रोड निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों को चौडा करने, पर्यटन, स्वास्थ्य और बिजली परियोजनाओं आदि का सुदृढ़ीकरण शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वे सभी विकास परियोजनाओं में होने वाली प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD