Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब सरकार की लॉटरी ने होशियारपुर के अशोक को बनाया ‘सम्राट’

2 करोड़ इनामी राशि मिलने के बाद अपना मकान बनाया और कजऱ् चुकाया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2019

Last updated on: Jun 23, 2019, 00:00 IST

होशियारपुर के गाँव मोतियां निवासी अशोक कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह रातो रात करोड़पति बन जायेगा। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर सेवाएं निभा रहे 30 वर्षीय अशोक कुमार की बुरी माली हालत का पंजाब सरकार के लोहड़ी बंपर -2019 ने अंत कर दिया है, जिसकी टिकट खरीद कर वह भूल गया था।पंजाब लॉटरीज़ विभाग ने जब 2 करोड़ रुपए का इनाम निकलने संबंधी फ़ोन किया तो अशोक कुमार को यकीन न आया। फिर उसने लोहड़ी बंपर की टिकट ढूंढनी शुरू की। उसने बताया कि एक बार उसे लगा कि इससे अच्छा था कि उसकी लॉटरी न ही निकलती क्योंकि वह टिकट कहीं रखकर भूल गया था। अंत में उसे लोहड़ी बंपर की टिकट होशियारपुर थाने, जहाँ वह तैनात है, में अपनी मेज़ के दराज़ में से मिली। अशोक ने बताया कि लॉटरी बंपर ने उसकी जि़ंदगी बदल दी है, जिसके चलते वह मकान बना सका और अपना कर्ज भी उतार दिया है। उसने बताया कि वह इस राशि से अपने छोटे भाइयों के सैटल होने में मदद करना चाहता है। अशोक ने कहा कि पंजाब सरकार के लोहड़ी बंपर ने उसे वह काम करने का हौसला दिया जिनके बारे में पहले वह कभी पैसों की कमी के कारण सोच भी नहीं सकता था। उसने बताया कि उसे पहले लगता था कि इनामी राशि लेने में दिक्कत आयेगी परन्तु पंजाब लॉटरीज़ विभाग ने उसे इनामी राशि हासिल करने में किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी।सावन बंपर 2019 की बिक्री जारीपंजाब लॉटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब पंजाब राज्य सावन बंपर -2019 की बिक्री जारी है, जिसका ड्रॉ 8 जुलाई को निकाला जायेगा। इस बंपर संबंधी उन्होंने बताया कि पहला इनाम तीन करोड़ रुपए का होगा, जिसमें दो विजेताओं को डेढ़ -डेढ़ करोड़ रुपए दिये जायेंगे। भारत में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जिसके द्वारा पहला इनाम गारंटीड जनता में दिया जाता है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दूसरा 10 लाख रुपए का इनाम पाँच विजेताओं को दिया जायेगा और तीसरा ढाई लाख रुपए का इनाम 20 विजेताओं को दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि चौथा एक लाख रुपए का इनाम 20 विजेताओं को दिया जायेगा। उन्होंने पंजाब वासियों को राज्य सरकार की इस स्कीम का लाभ लेने की अपील की है। एक टिकट की कीमत 200 रुपए है। 

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD