Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

उप्र में अगले 50 सालों तक सपा, बसपा, कांग्रेस का भविष्य नहीं : केशव प्रसाद

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Jun 2019

Last updated on: Jun 23, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को कहा यहां कि अब आने वाले लगभग 50 सालों तक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं दिखाई देता। केशव प्रसाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग द्वारा अयोजित सांसदों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने 64 सीटें जिताई, ये 64 नहीं, बल्कि 80 की 80 मैं समझता हूं। हमने सपा, बसपा, कांग्रेस का शासन देखा, लेकिन भाजपा ने जितना सम्मान पिछड़े वर्ग को दिया है, उतना किसी ने नहीं दिया। पिछड़ा वर्ग केवल सम्मान का भूखा है, सम्मान के बदले जान देने में भी वह पीछे नहीं हटता। कांग्रेस, बसपा, सपा ने कभी सम्मान नहीं दिया। इसीलिए आने वाले 50 सालों तक यहां सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है।"केशव ने कहा, "सपा-बसपा गठबंधन के बाद सब समझ रहे थे कि भाजपा सांसद नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री नही बनेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विरोधियों ने कोई कोशिश बाकी नहीं रखी हमे बांटने की। सपा, बसपा में कट्टी हो गई है। कोई बुआ से नाराज है, कोई भतीजे से। जब एक साथ भाजपा को नहीं रोक सके तो अलग-अलग होकर क्या रोक पाएंगे। अभी तो 51 फीसदी वोट मिला है। हर विधानसभा के अंदर 60 प्रतिशत वोट का लक्ष्य हासिल करना है।"केशव ने कहा कि जितनी जिम्मेदारी आपकी 2014, 2017 और 2019 में थी, उतनी ही जिम्मेदारी आपकी आने वाले उपचुनावों में भी रहेगी।उन्होंने कहा, "आपने कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं में कमल खिलाकर सैफई वंश के अंतिम शासक के रूप में अखिलेश यादव ने जो सरकार चलाई थी, उसको मौका नहीं दिया। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास शब्द पर जिन्होंने हमें वोट दिया है, उनके लिए और जिन्होंने वोट नहीं दिया है, उनके लिए भी काम करेंगे, यह प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है।"केशव ने कहा, "मायावती जी ने अपने भतीजे को राष्ट्रीय समन्वयक बना दिया। सपा, बसपा, कांग्रेस का हाल आप जानते ही हैं। सपा वालों को तो मूर्छा आ गई है। अखिलेश यादव को बुआ ने धोखा दे दिया।"

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD