Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाबा रामदेव ने योग दिवस पर अपनी आत्मकथा की घोषणा की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2019

Last updated on: Jun 21, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी पहली आधिकारिक आत्मकथा 'माई लाइफ, माई मिशन' की घोषणा की। प्रकाशक पेंगुइन ने बताया कि इसे अगस्त में जारी किया जाएगा।इस खबर को ट्विटर पर साझा करते हुए रामदेव ने कहा कि अन्य लोगों द्वारा उन पर बहुत कुछ लिखा जा चुका है, अब वह अपने जीवन की कथा अपने शब्दों में कहेंगे।इस किताब में विश्व प्रसिद्ध योग गुरु रामदेव के जीवन से जुड़े निजी प्रसंग होंगे। इसके सह-लेखक वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर हैं।प्रमुख प्रकाशक ने कहा, "यह आत्मकथा उनके जीवन की परीक्षा, संघर्ष और विजय को उजागर करती है और उनके बचपन, योग के लिए उनके जुनून व अच्छे स्वास्थ्य, उनके दोस्तों व दुश्मनों व उनकी अगुवाई में किए स्वदेशी अभियान को बयान करती है।"आगामी पुस्तक रामदेव के उद्यम, पतंजलि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और यह कैसे मल्टी बिलियन कॉरपोरेशन बना, इसके बारे में बताएगी, जिसे भारत में तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (एफएमसीजी) की तेजी से विकसित होती कंपनी माना जाता है। इसका लगभग 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार है।

 

Tags: Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD