Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अश्विनी कुमार चौबे ने स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री का पदभार संभाला; निर्माण भवन पहुंचने के लिए मेट्रो से सफर किया

हम आयुष्‍मान भारत योजना अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे : श्री चौबे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2019

Last updated on: Jun 04, 2019, 00:00 IST

अश्विनी कुमार चौबे ने आज नई दिल्‍ली स्थित निर्माण भवन में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री का पदभार संभाल लिया। वह दिल्‍ली मेट्रो से नजदीकी उद्योग भवन मेट्रो स्‍टेशन पर उतरे और वहां से पैदल स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय पहुंचे। पदभार संभालने से पूर्व उन्‍होंने निर्माण भवन परिसर में पांच पेड़ लगाए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्‍यवाद देते हुए, श्री चौबे ने कहा कि वे आयुष्‍मान भारत योजना को लागू करने के अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखेंगे और आयुष्‍मान भारत के लाभों को अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाएंगे; ऐसे व्‍यक्ति जो सरकार के इस क्रांतिकारी कार्यक्रम के जरिये इस सेवा तक नहीं पहुंच पाए हैं।एक बार फिर पदभार संभालने के बाद श्री चौबे ने कहा, ‘सर्व सन्‍तु निरामय’ यानी सभी के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सरकार का नीतिगत आदेश है और हम इसे हकीकत में बदलने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्‍होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने एक नये भारत की कल्‍पना की है, इसलिए हमारी जिम्‍मेदारी है कि हम इस नये भारत, एक स्‍वस्‍थ भारत के स्‍वप्‍न को हकीकत में बदलने की दिशा में कार्य करने की प्रतिज्ञा करें। श्री चौबे ने कहा कि पर्यावरण हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करता है और इसलिए हमें इसे स्‍वच्‍छ और हरा-भरा रखने का प्रयास करना चाहिए। हमें पौधे लगाने चाहिए, जैसे हमने आज लगाए हैं। उन्‍होंने छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल से चलने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि हम स्‍वस्‍थ रहेंगे। श्री चौबे ने सभी से अपील की कि अच्‍छी सेहत बनाए रखने के लिए वे रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तेज पैदल चलने अथवा साइकिलिंग की आदत डालें।     

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD