Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

विभागों का आवंटन : राजनाथ बने रक्षा मंत्री, शाह को गृह मंत्रालय मिला

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2019

Last updated on: May 31, 2019, 00:00 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के आवंटन का निर्देश दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभागों को किसी भी मंत्री को आवंटित न करके खुद के पास रखा है। 24 केंद्रीय मंत्रियों की जानकारी :-

अमित शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की कमान दी गई है। नितिन गडकरी, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री का पदभार संभालेंगे।निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री बनाई गईं हैं।सुब्रह्मण्यम जयशंकर को विदेश मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। डी.वी सदानंद गौड़ा रसायन और उर्वरक मंत्रालय को देखेंगे। रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री बने हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। रवि शंकर प्रसाद कानून व न्याय मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाए गए हैं। हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनीं हैं। थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने हैं। रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं।स्मृति ईरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर हर्षवर्धन स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री बने हैं। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण मंत्रालय, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और सूचना व प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय और वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री बने हैं।मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। प्रल्हाद जोशी संसदीय मामलों के मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री बने हैं। महेंद्र नाथ पांडे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बने हैं।अरविंद गणपत सावंत भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री बनाए गए हैं।गिरिराज सिंह को पशुपालन मंत्री और डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री बनाए गए हैं।गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री बने हैं।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के लिए नौ मंत्रियों को चुना गया है। संतोष कुमार गंगवार श्रम और रोजगार मंत्री बने हैं।राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्री बने हैं। श्रीपद येसो नाइक को आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध व होम्योपैथी (आयुष) और रक्षा की कमान सौंपी गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह को उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायतें व पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग का जिम्मा दिया गया है। किरण रिजिजू को युवा मामले व खेल, अल्पसंख्यक मामलों का कार्यभार दिया गया है।प्रहलाद सिंह पटेल को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राज कुमार सिंह को बिजली, नई व नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल विकास व उद्यमिता का जिम्म सौंपा गया है। हरदीप सिंह पुरी को आवास व शहरी मामले, नागर विमानन और वाणिज्य व उद्योग का प्रभार दिया गया है।

मनसुख एल. मंडाविया को शिपिंग, रसायन और उर्वरक का मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री के लिए 24 मंत्रियों को चुना गया है। फग्गन सिंह कुलस्ते को स्टील मंत्रालय। अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय। अर्जुन राम मेघवाल को संसदीय कार्य और भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय। सेवानिवृत्त जनरल वी. के. सिंह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय। कृष्णपाल को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय। दानवे रावसाहेब दादराव को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय दिया गया है। जी. किशन रेड्डी को गृह मंत्रालय।पुरषोत्तम रूपाला को कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय।रामदास अठावले को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय।साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय।बाबुल सुप्रियो को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।संजीव कुमार बाल्यान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय।धोत्रे संजय शामराव को मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।अनुराग सिंह ठाकुर को वित्त और कॉपोर्रेट मामले का पदभार सौंपा गया है।अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा को रेलवे।नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय।रतन लाल कटारिया को जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की कमान दी गई है। वी. मुरलीधरन को विदेश मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है।रेणुका सिंह सरुता को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया है।सोम प्रकाश को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।रामेश्वर तेली को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग।प्रताप चंद्र सारंगी को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, पशुपालन और डेयरी व मत्स्य पालन मंत्रालय।कैलाश चौधरी को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय।देबाश्री चौधरी को महिला व बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD