Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

सदानंद गौड़ा : कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 30 May 2019

Last updated on: May 30, 2019, 00:00 IST

कर्नाटक के सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।सदानंद गौड़ा 2019 के लोकसभा चुनावों में बेंगलुरू उत्तर सीट से दूसरी बार चुने गए हैं। वह पहली बार मई 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे।सदानंद गौड़ा को मई 2014 में पहले रेल मंत्री बनाया गया, लेकिन कुछ ही महीने के भीतर नवंबर 2014 में कानून व न्याय मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया और बाद में मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान जुलाई 2016 में सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन का प्रभार दिया गया।केंद्रीय मंत्री एच.एन.अनंत कुमार के 12 नवंबर 2018 को आकस्मिक निधन के बाद सदानंद गौड़ा को रसायन व उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जिसका प्रभार उन्होंने सरकार के इस महीने खत्म हुए पांच साल के कार्यकाल तक निभाया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य में 2013 के विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने के बाद सदानंद गौड़ा राज्य में मई 2013 से मई 2014 तक प्रतिपक्ष के नेता रहे।सदानंद गौड़ा कर्नाटक में एक अगस्त 2011 से जुलाई 2012 तक भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री रहे। पार्टी के राज्य के पहले मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा रहे, जिन्होंने 31 जुलाई 2011 को इस्तीफा दिया था।राज्य की राजनीति में लौटने से पहले गौड़ा मई 2009 से 2011 तक उडुपी-चिकमगलूर से और 2004 से 2009 तक मंगलोर (दक्षिण कन्नड़) से लोकसभा सदस्य थे।

 

Tags: DV Sadananda Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD