Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी.वी. सदानंद गौड़ा ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की समीक्षा बैठक की

चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (31 अक्टूबर तक) में जन औषधि दुकानों के माध्यम से 358 करोड़ रुपये मूल्य के फार्मा उत्पादों की बिक्री हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2020

Last updated on: Nov 03, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की सविस्तार समीक्षा बैठक की।पीएमबीजेपी ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (31 अक्टूबर तक) में 6600 जन औषधि दुकानों के माध्यम से 358 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2019 में 433 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में) के फार्मा उत्पादों की बिक्री की है, और पूरे वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री होने की संभावना है।बैठक के दौरान श्री गौड़ा ने बीपीपीआई टीम को कोविड-19 के कठिन समय में किफायती दर पर लोगों को दवाओं और मास्क जैसे अन्य फार्मा उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी।श्री गौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के दवाओं पर होने वाले खर्च में कमी लाने का सपना अब पूरा हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बीपीपीआई को अभिनव उपायों को अपनाना चाहिए, ताकि आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करके इस बेहतर स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जन औषधि दवाओं की प्रभावकारिता और गुणवत्ता के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने, सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ कवरेज बढ़ाने और प्रत्येक जन औषधि दुकान पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बीपीपीआई को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने और इसे प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।बीपीपीआई के सीईओ श्री सचिन कुमार सिंह ने पीएमबीजेपी योजना के संचालन पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नागरिकों को सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध कराने की योजना को 2015-16 में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के रूप में परिवर्तित किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को कम करना है। किफायती दवाओं की बिक्री करने वाली जन औषधि दुकानों की संख्या 2014-15 के 99 दुकानों से बढ़कर वर्तमान में लगभग 6600 दुकानों तक पहुंच गई है। बिक्री आंकड़ा भी 2014-15 के 7.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 433 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।बैठक में सचिव (फार्मास्यूटिकल्स) सुश्री एस अपर्णा और संयुक्त सचिव श्री रजनीश तिंगल भी उपस्थित थे।

 

Tags: DV Sadananda Gowda , D.V. Sadananda Gowda , Union Minister for Chemicals & Fertilizers , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD