Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब की तरफ से बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क स्थापित करने की मांग

मनप्रीत सिंह बादल द्वारा केंद्रीय रसायन और उर्वरक संबंधी मंत्री डी.वी. सदानंद गौढ़ा और राज्य मंत्री स्वतंत्र एल. मांडविया के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2020

Last updated on: Jul 13, 2020, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज रसायन और उर्वरक संबंधी केंद्रीय मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौढ़ा के साथ मुलाकात करके बठिंडा में राष्ट्रीय स्तर का फार्मास्यूटीकल पार्क स्थापित करने की माँग की।वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि फार्मास्यूटीकल पार्क की स्थापना के लिए बठिंडा बिल्कुल उपयुक्त स्थान है और इसलिए 1350 एकड़ ज़मीन तैयार रूप में उपलब्ध है। यह ज़मीन बंद पड़े बठिंडा थर्मल प्लांट की है। इसके अलावा इस जगह नज़दीक चालू रेलवे लाईन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध है, जो फार्मा उद्योग के लिए ढुलाई और कच्चे माल की सप्लाई के लिए लाभदायक होगी।मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब के इस मामले को रखने के लिए मौका देने के लिए तुरंत सकारात्मक स्वीकृति देने के लिए श्री गौड़ा का धन्यवाद किया। केंद्र सरकार की तरफ से देश में तीन फार्मास्यूटीकल पार्कों की स्थापतना के लिए पहले ही ऐलान किया जा चुका है। वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को इस जगह के दौरे के लिए एक टीम भेजने के लिए भी विनती की।स. मनप्रीत बादल ने बताया कि बठिंडा में प्रस्तावित पार्क, दिल्ली के पूरे उत्तरी क्षेत्र से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्य राजस्थान और यहाँ तक कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख़ की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में फार्मा उद्योग के लिए बढि़ा माहौल है क्योंकि यू.एस.एफ.डी.ए. के द्वारा प्रवानित कुछ बड़ी फार्मास्यूटीकल कंपनियाँ जैसे थे फार्मा, सैंटरीऐंट और आई.ओ.एल. कैमीकलज़ पंजाब में पहले ही स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि नाईपर (एन.आई.पी.ई.आर.), आईसर (आई.आई.एस.ई.आर.), इंस्टीट्यूट ऑफ माईक्रोबायल रिर्सच, इंस्टीट्यूट आफ नैनो टैकनॉलॉजी, और एम्स जैसे इंस्टिट्यूटस की मौजुदगी से पंजाब उचित माहौल वाली संभावनाओं भरभूर राज्य है और यह पंजाब में कारोबार स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों के लिए काफ़ी लाभकारी सिद्ध होगा।पंजाब के वित्त मंत्री ने श्री गौड़ा को बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 500 साला प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब को बठिंडा थर्मल प्लांट तोहफ़े में मिला था। अब जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा है तो इस मौके पर फार्मास्यूटीकल पार्क स्थापित करना गुरू साहिब को सच्ची श्रद्धाँजलि होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर यह उनको एक नम्र श्रद्धाँजलि होगी।इसके बाद स. बादल ने रसायन और उर्वरक संबंधी केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनसूख एल. मांडविया के साथ मीटिंग की और उनके साथ भावी प्रोजेक्टों के लिए रूप-रेखा बनाने के अलावा पंजाब से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

 

Tags: DV Sadananda Gowda , Manpreet Singh Badal , Mansukh Mandaviya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD