Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव, वीवीपैट पर्चियों का बैलेट पेपर की तरह इस्तेमाल हो : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2019

Last updated on: May 18, 2019, 00:00 IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ संभव है इसलिए हम मांग करते हैं कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीवीपैट पर्चियों का इस्तेमाल बैलेट पैपरों की तरह किया जाना चाहिए।यहां एक सेमिनार में नायडू ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के बाद वीवीपैट पर्चियों को एकत्रित करने और इसे बैलेट बॉक्स में डालने की इजाजत दी जानी चाहिए ताकि इसका इस्तेमाल मतों के मिलान के लिए किया जा सके।उन्होंने कहा, "जैसे ही मतदाता इसे बैलेट बॉक्स में डालेंगे। उन्हें इसे बाहर ले जाने की इजाजत नहीं होगी।"मौजूदा समय में, मतदाताओं को अपना मतदान करने के बाद वीवीपैट पर्चियों और जानकारियों की पुष्टि के लिए सात सेकेंड का समय मिलता है। इसके बाद यह कनेक्टेड बॉक्स में चला जाता है।आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों से पता चला है कि पैसे देकर चुनाव नतीजों को किसी के पक्ष में किया जा सकता है।नायडू की पार्टी ने 2014 में 175 विधानसभा सीटों में 117 में जीत दर्ज की थी।उन्होंने कहा, "भगवान जाने। लोग हमारे पास आ रहे हैं। वे कहते हैं कि अगर 5-10 करोड़ दिया जाएगा तो आप चुने जाओगे। मैंने उनसे पूछा क्या सबूत है। वे कहते हैं कि इन सब के बारे में चिंता मत कीजिए। यह धोखधड़ी है।"पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई कुरैशी ने कहा कि वीवीपैट पर्चियों को अतिरिक्त बैलेट पेपर के रूप में इस्तेमाल की सलाह पर विचार किया जा सकता है।उन्होंने कहा, "किसी के द्वारा वोट डालने के बाद ईवीएम मशीन 12 सेकेंड के लिए डेड हो जाता है। इसलिए बचे हुए पांच सेकेंड में ऐसा किया जा सकता है।"नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ एक बड़ी चुनौती है। इसलिए वह चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहते हैं।उन्होंने कहा, "राजनीतिक पार्टियों में आत्मविश्वास होना चाहिए..इसलिए मैं बीते 10 सालों से लड़ रहा हूं। मैं इसे कल भी करना जारी रखूंगा।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD