Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस देश में अस्थिर सरकार और अराजकता की साजिश कर रही : सुशील मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 17 May 2019

Last updated on: May 17, 2019, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि मुख्य विपक्षी दल बनने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस 10-20 सांसदों वाले क्षेत्रीय दल के किसी नेता को प्रधानमंत्री बना कर देश में अस्थिर सरकार और अराजकता पैदा करना चाहती है।उन्होंने कहा, "मुंगेरी लाल का हसीन सपना' देख रही कांग्रेस का इतिहास चरण सिंह, चंद्रशेखर, एच.डी. देवेगौड़ा और आई.के. गुजराल जैसी कठपुतली सरकारों को बाहर से समर्थन देकर फिर चार-छह महीने में गिराने, अस्थिरता पैदा करने और देश को मध्यावधि चुनाव में झोंकने का रहा है।"पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, "देश की जनता कई बार कमजोर और कांग्रेस की बैसाखी पर चलनेवाली सरकार के अंजाम भुगत चुकी है। 28 जुलाई, 1979 को प्रधानमंत्री बने चौधरी चरण सिंह की सकार को कांग्रेस ने एक महीने भी नहीं चलने दिया और नतीजतन लोकसभा का सामना किए बिना ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस की दगाबाजी की वजह से मात्र सात महीने तक चंद्रशेखर और 10 महीने तक चली देवेगौड़ा की सरकार का हश्र भी देश देख चुका है। अल्पमत की गुजराल सरकार भी अपना एक साल पूरा नहीं कर पाई।"उन्होंने कहा, "हार तय देख कांग्रेस की मंशा फिर किसी मधुकोड़ा और देवेगौड़ा की तलाश करने की है। आखिरी चरण के मतदान के पहले प्रधानमंत्री पद की दावेदारी छोड़ कर कांग्रेस 42 सीटों पर चुनाव लड़नेवाली ममता, 35-38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे मायावती, अखिलेश तथा चंद्रबाबू नायडू को अपने जाल में फंसा कर देश में अस्थिरता पैदा करना चाह रही है।" भाजपा नेता ने कहा, "इस बार कांग्रेस का मंसूबा पूरा होनेवाला नहीं है। देश की जनता पिछले छह चरणों के चुनाव में ही भाजपा को बहुमत दे चुकी है। आखिरी चरण की 59 सीटों पर जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ राजग की सरकार सुनिश्चित है।" 

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD