Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भद्रवाह में कर्फ्यू जारी, पुलिस का हत्या में गौरक्षकों का हाथ होने से इनकार

Listen to this article

5 Dariya News

जम्मू , 17 May 2019

Last updated on: May 17, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले के तनावग्रस्त भद्रवाह में कर्फ्यू जारी है। इस बीच, पुलिस ने स्थानीय नागरिक की हत्या के पीछे गौरक्षकों का हाथ होने से इनकार किया है।अधिकारियों ने कहा कि कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई है।पुलिस ने कहा कि हत्या के संबंध में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन इसके साथ ही पुलिस ने उन मीडिया रपटों को खारिज कर दिया जिसमें गुरुवार तड़के नईम शाह को गौरक्षकों द्वारा मार डालने की बात कही गई है।पुलिस ने कहा, "कुछ मीडिया चैनलों ने भद्रवाह में एक व्यक्ति की हत्या की घटना की गलत रिपोर्टिग की और इसे गौरक्षकों द्वारा की गई हत्या बताया। ऐसी गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिग को हम कड़ाई के साथ नकारते हैं क्योंकि जांच के दौरान अबतक ऐसी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। न ही आरोपी की पहचान हुई है और न ही हत्या की वजहों का पता चला है।"हत्या को लेकर दो समूहों के बीच झड़प होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सेना को बुलाया गया था। ऑनलाइन भड़काऊ पोस्ट और तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।भद्रवाह के निवासी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

 

Tags: Protest JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD