Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जेल में 'यातना' दी गई, माफी नहीं मांगूगी : प्रियंका शर्मा

Listen to this article

5 Dariya News

कोलकाता , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम साझा करने के बाद पांच दिन तक जेल में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने बुधवार को कहा कि जेल में उन्हें 'यातना' दी गई और वह मामले पर माफी नहीं मांगेंगी।पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। शर्मा ने अदालती लड़ाई लड़ने की कसम खाई क्योंकि उन्होंने 'कोई गलत काम नहीं किया।'सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शर्मा की रिहाई का आदेश दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।शिकायत करते हुए शर्मा ने कहा कि जेल के कर्मचारियों ने उनके साथ बहुत ही अशिष्ट व्यवहार किया और उन्हें पांच दिनों तक किसी से भी बोलने नहीं दिया।उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे यातना दी। जेलर ने मुझे धक्का दिया। यहां तक की जमानत मिलने के बाद भी मुझे किसी से बात तक नहीं करने दी गई।"शर्मा ने बताया कि उन्हें जेल में पानी को लेकर भी दिक्कत आई, "महिला शौचालय में पानी नहीं था।"उन्होंने कहा, "मैं अब मामले से अपना नाम हटाने और केस जीतने के लिए अदालती लड़ाई की तैयारी करूंगी।"सुप्रीम कोर्ट जुलाई में इस मामले की फिर से सुनवाई करेगी। पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर मीम साझा करने के लिए शर्मा को माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने पूछा, "मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। इसलिए मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए?" शर्मा ने सवाल किया कि पुलिस ने उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जबकि बहुत सारे लोगों ने पोस्ट को साझा किया था।शर्मा ने कहा, "उन्होंने पोस्ट साझा करने वाले कई अन्य लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है?"10 मई को फेसबुक पर बनर्जी की मॉफ्र्ड तस्वीर (बदली हुई) साझा करने के आरोप में शर्मा को हावड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया था।भाजपा के युवा मोर्चा की नेता शर्मा के खिलाफ दासनगर पुलिस स्टेशन में सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज की गई थी।शर्मा ने हाल ही में मेट गाला इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की छवि का इस्तेमाल मीम बनाने के लिए किया। इस साल के मेट गाला की थीम 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' थी।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD