Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता के पश्चिम बंगाल की हालत लालू राज के बिहार की तरह : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो पर हमले और हिंसा की अन्य घटनाओं से साफ है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की वही हालत कर दी है, जैसी लालू प्रसाद के राज में बिहार की थी। उन्होंने कहा कि इनके शाासन की चुनावी हिंसा में 671 लोग मारे गये थे।सुशील मोदी ने बुधवार को एक बयान जारी कहा, "राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पश्चिम बंगाल की हिंसा की घटनाओं की निंदा नहीं की। अगर गलती से भी राजद को मौका मिला, तो ये फिर बिहार को हिंसा और अपराध की आग में झोंक देंगे।"उपमुख्यमंत्री ने कहा, "पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विरोधियों को सभा करने से रोका जा रहा है। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री तक के हेलीकाप्टर नहीं उतर सकते। 'जय श्रीराम' के नारे लगाने पर धमकी मिलती है। सोशल मीडिया में ममता दीदी का केरिकेचर (मेमे) साझा करने मात्र से महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया जाता है।"भाजपा नेता मोदी ने कहा, "पड़ोसी राज्य में संवैधानिक ढांचा ध्वस्त है और अभिव्यक्ति की आजादी का गला दबाया जा रहा है, फिर भी कांग्रेस, राजद और उनके दोस्त वामपंथियों को असहिष्णुता क्यों नहीं दिखती? जिन लोगों ने इस मुद्दे पर पुरस्कार लौटाने का नाटक किया था, वे आज चुप क्यों हैं?"

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD