Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोग मोदी का बहिष्कार करेंगे : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

अमरावती , 11 May 2019

Last updated on: May 11, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम का बहिष्कार करेंगे।तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि मोदी की टीम ने अम्पायर के साथ मिलकर रेफरी सिस्टम को नष्ट करने की कोशिश की है और अब उनकी हार सुनिश्चित हो गई है।नायडू ने कहा कि इस अप्रजातंत्रवादी, तानाशाही, विनाशकारी और गैर-प्रदर्शनकारी टीम का बहिष्कार कर जनता एक नए टीम का चुनाव करेगी जो नियमों को ध्यान में रखकर खेलेगी, परंपराओं का सम्मान करेगी और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेगी।इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को दोष देने वाले मोदी की टिप्पणी जाहिर तौर पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह विकेट गंवाने के बाद अंपायर को गलत ठहराने के जैसा है।एक अन्य ट्वीट में तेलुगु देशम पार्टी के प्रधान ने लिखा कि मोदी उन नेताओं को भी नीचा दिखाने से नहीं झिझकते हैं जिनकी मृत्यु सालों पहले ही हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों को भी राजनीतिक लाभ के लिए नीचा दिखाते हैं। 

तेलुगु में नायडू ने ट्वीट किया, "वह रक्षा विभाग और सेना का दुरुपयोग करते हैं। वह समुदायों को बांटते हैं और राजनीतिक नेतृत्व को मारते हैं। एक आदमी जिसका कि ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा रहा है वह हमें नैतिकता के उपदेश दे रहा है।"नायडू ने मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पांच वर्षो के कुशासन में सभी लोकतांत्रिक संस्थानों को मार दिया है, ऐसा भारत ने पहले कभी नहीं देखा था।नायडू ने मुताबिक, "22 विपक्षी दलों की सामूहिक लड़ाई चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने और चुनाव आयोग की संस्थागत अखंडता को बनाए रखने से है।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD