प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी राजनैतिक इच्छाओं के लिए देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की घिनौनी कोशिशों के लिए टाईम मैगज़ीन द्वारा अपने कवर पेज पर उसे ‘डिवाईडर इन चीफ़’ कहे जाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मोदी को फटकार लगाई है ।गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के हक में एक चुनावी रैली को संबोधन करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नीचे गिरा दिया है जिस पर टाईम मैगज़ीन ने भी अपनी मोहर लगा दी है । उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र जैसे विश्व स्तरीय मंचों पर भारत की छवि को बढ़ाया था परन्तु मोदी ने इसको घटा दिया है । उन्होंने कहा कि टाईम मैगज़ीन का पहला पेज यह बताता है कि अंतरराष्ट्रीय भाईचारा मोदी संबंधी क्या सोचता है जिसने संसार भर में भारत की छवि को घटाया है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि देश की धर्म निष्पक्ष जड़ों को तबाह करने की मोदी की शर्मनाक कोशिश देश के लिए एक चुनौती है। उन्होंने लोगों को भारत की एकता और भविष्य के लिए वोट करने का न्योता दिया है जिसकी विभिन्नता और धर्म निरपक्षता मुख्य ताकत है । उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी एक सरकार चाहिए जोकि इसको एकजुट रख सके और इसको मोदी जैसे नेताओं की कोई ज़रूरत नहीं है जो देश की एकता को तबाह करने के लिए तुले हुए हैं ।मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि मोदी ने भारत को आज तक के सबसे निम्न स्तर पर ले आया है । उन्होंने कहा कि मौजूदा लड़ाई देश को बचाने की है । कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भोआ में लेट पहुंचने के लिए माफी मांगी क्योंकि मोदी सरकार की तंग हिदायतों के कारण उनकी उड़ान को पठानकोट में उतरने की आज्ञा नहीं दी जिस कारण उनको देरी हुई । मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सभा मतदान में पक्की हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी पैदा हो गई है और प्रधानमंत्री घटिया किस्म के दांव -पेंच लड़ा रहे हैं ।
बालाकोट का सेहरा अपने सिर बांधने के लिए मोदी की एक बार फिर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बालाकोट की जीत प्रधानमंत्री की नहीं बल्कि हथियारबंद सेनाओं की है । उन्होंने कहा कि भारत के लोगों और यहां की सरहदों की सालों से रक्षा करने के लिए महान बलिदान देने वाले फौजियों को देश सलाम करता है। उन्होंने कहा कि सरहद के पार हमलों को सर्जिकल स्ट्राईक का नया नाम देकर मोदी लोगों को गुमराह कर रहा है और यह दिखावा करने की कोशिश कर रहा है कि उसने कोई नयी बात की है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वास्तव में हकीकत यह है कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान को 1971 में बांटे जाने समेत पिछले समय के दौरान इससे भी बड़े अनेकों हमले किये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत से बलिदान दिये हैं। बड़ी संख्या पंजाबी हथियारबंद फौजों में हैं। उन्होंने कहा कि हरेक हमलों का मुकाबला करने के लिए पंजाबी देश के लिए लडऩे के लिए हमेशा खड़े हो जाएंगे चाहे वह शांति चाहते हैं।सूबे ख़ास कर पठानकोट समेत सरहदी जिलों में बेरोजग़ारी एक बड़ी समस्या होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों के लिए रोजग़ार पैदा करने के लिए सरहदी पट्टी के साथ-साथ औद्योगिक विकास की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रोजग़ार के मौके पैदा करने के लिए सख्त जद्दो-जहद कर रही है और इसने केवल दो सालों में 8.25 लाख नौकरियां पहले ही उपलब्ध करवाई हैं जबकि अकाली दल-भाजपा सरकार अपने 10 साल के शासन के दौरान 4 लाख नौकरियां भी पैदा करने में असफल रही थी ।नशों की समस्या का जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि आई.एस.आई भारत और पंजाब में नशा भेज रही है जिससे वह यहाँ के नौजवानों को तबाह करके अपने हाथ मज़बूत कर सके। उन्होंने एक बारी फिर करतारपुर गलियारे के सम्बन्ध में सावधानी की अपील की है और इसके साथ ही उन्होंने दोहराया है कि करतारपुर गलियारा खोलने से ऐतिहासिक गुरूद्वारे के दर्शन करने की श्रद्धालुओं की लंबे समय की दबी हुई खाहिश पूरी हो जायेगी।गुरदासपुर हलके में चीनी मिलों की समस्या के जल्द हल का यकीन दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उनकी सरकार ने गुरदासपुर सहकारी चीनी मिल की क्षमता 2000 से 10,000 टी.सी.डी तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के किसानों के गन्ने के बकाए देने के लिए 25 करोड़ रुपए जारी किये जा चुके हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरदासपुर और पठानकोट के लिए पहले ही मैडीकल कॉलेज का ऐलान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय लोगों के डोगरी सर्टिफिकेट की लंबे समय से लम्बित चली आ रही माँग केंद्र के पास निजी तौर पर उठाएंगे।भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सन्नी देओल से सुनील जाखड़ को किसी भी तरह की चुनौती को रद्द करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि विरोधी का पंजाब में कुछ भी नहीं है और वह मतदान के बाद तुरंत फुर्र हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सन्नी देओल भाजपा के दबाव अधीन चुनाव लड़ रहा है और उसने बैंकों के अनेकों करोड़ रुपए देने हैं। उन्होंने कहा कि उसे राजनीति का कोई भी ज्ञान नहीं है और उसे बालाकोट हमलों की भी कोई जानकारी नहीं है।इससे पहले जाखड़ ने सन्नी देओल पर चुटकी लेते हुये कहा कि सन्नी देओल गा और नाच सकता है और धरती में से नलका खोद सकता है परन्तु उसे गुरदासपुर और यहाँ के लोगों की समस्याओं का कुछ भी नहीं पता। जाखड़ ने कहा कि जैसे मुझे नाचना -गाना नहीं आता उसी तरह ही सन्नी को राजनीति का कुछ भी नहीं पता और उसे लोगों के असरदार नुमायंदे के तौर पर भी कोई ज्ञान नहीं है। जाखड़ ने कहा कि मैं आपका मनोरंजन नहीं कर सकता परन्तु मैं आपकी समस्याओं के हल के लिए आपकी मदद कर सकता हूं। मैं चीनी मिलों को फिर खुलवा सकता हूं और मैडीकल कॉलेज स्थापित करवा सकता हूं। जाखड़ ने लोगों को देश के भविष्य के लिए वोटें डालने का न्योता दिया।उन्होंने कहा कि आप अपने आप के लिए और अपने बच्चों के भविष्य के लिए जि़म्मेदार हो। आप चाहते हो कि आपके बच्चों को नौकरियां मिलें या वह पकौड़े बेचें।जाखड़ ने कहा कि यह मतदान झूठ और सच्चाई पर लड़ा जा रहा हैं और लोगों ने यह फ़ैसला करना है कि वे क्या चाहते हैं ।