Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बंगाल की शेरनी, मोदी को सबक सिखाया : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

खड़गपुर , 09 May 2019

Last updated on: May 09, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी की 'बंगाल की शेरनी' कह कर सराहना की और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सबक सिखाया है।'तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने पश्चिम मिदनापुर जिले के औद्योगिक शहर खड़गपुर में ममता बनर्जी की चुनावी सभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में भाग लिया। तृणमूल की यह रैली उसके लोकसभा उम्मीदवार मानस भुंइया के लिए थी।नायडू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में समस्याएं पैदा कर रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उन्हें सबक सिखाया है। दीदी बंगाल की शेरनी हैं।"नायडू ने अपना संबोधन बांग्ला में दिया जिसका सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल 2019 के चुनाव परिणामों के बाद केंद्र में नई सरकार बनाने में 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाएगा।उन्होंने कहा, "मैं यहां आंध्र प्रदेश से आप लोगों से मिलने आया हूं। बंगाल जो आज सोचता है, देश उसे कल सोचता है। बंगाल इस लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप लोग तय करेंगे कि केंद्र में कौन सत्ता में आएगा।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD