Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भोपाल गैस हादसे का आरोपी एंडरसन राजीव सरकार के समय भागा था : निर्मला सीतारमण

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 09 May 2019

Last updated on: May 09, 2019, 00:00 IST

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन दशक पुराने भोपाल गैस हादसे का जिक्र करते हुए यहां गुरुवार को कहा कि जब भी गैस हादसे की बात आएगी और वारेन एंडरसन को भगाए जाने की बात उठेगी तब राजीव गांधी सरकार का जिक्र आएगा ही।रक्षामंत्री ने भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और बाद में शहीद हो गए। हम उनका पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम उनकी सरकार के कुशासन, उनकी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और उनकी नीतियों के बारे में बात नहीं कर सकते। हम जब भी भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी वारेन एंडरसन को भगाए जाने की चर्चा करेंगे, तो राजीव गांधी सरकार का ही जिक्र आएगा। इसमें क्या गलत है?"भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से 2-3 दिसंबर, 1984 की रात जहरीली गैस रिसी थी। उससे हजारों लोग मारे गए थे। अब भी हजारों लोग इस जहरीली गैस का दुष्प्रभाव झेल रहे हैं। वारेन एंडरसन हादसे के बाद भोपाल आया और पुलिस की सुरक्षा में दिल्ली गया और वहां से अमेरिका लौट गया। वह दोबारा भारत नहीं आया।रक्षामंत्री ने आरोप लगाया, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपने परिवारवालों और ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट पर सैर-सपाटा करते रहे और अब उन्हीं की पार्टी के लोग हम पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।"निर्मला ने आगे कहा, "आईएनएस विराट को लेकर सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में है। सबको सच पता है। आईएनएस विराट के क्रू मेंबर ने भी स्वीकार किया है कि राजीव गाधी अपने परिजनों के साथ विराट में घूमते थे।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे गाली-गलौजवाली भाषा का उपयोग कर रहे हैं।प्रधानमंत्री अपने भाषणों में विपक्षी दलों और नेताओं के बारे में जो टिप्पणियां कर रहे हैं, उनमें से कोई भी नाजायज नहीं है।रक्षामंत्री ने कहा, "वर्ष 2014 में भारत की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया था, जिस पर मोदी ने मजबूत नींव रखी। पांच वर्षो में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। हम इसी मजबूत नींव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।"राफेल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षामंत्री ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए खूब आरोप लगाए। लेकिन सीएजी, सुप्रीम कोर्ट आदि द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से यह साबित हो गया कि इस सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ और राफेल सौदा देशहित में है।"उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाकर शेर की सवारी तो कर ली, अब उनसे शेर की पीठ से उतरते नहीं बन रहा। राहुल जानते हैं कि वह झूठ बोल रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे को गरम रखना उनकी मजबूरी है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD