Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पांचवें चरण के बाद हार देख बौखलाया विपक्ष : सुशील मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 08 May 2019

Last updated on: May 08, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि पांचवें चरण के मतदान के बाद हार तय देख विपक्ष बौखला गया है, और यही कारण है कि वे प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बोल रहे हैं।मोदी ने एक बयान जारी कर कहा, "अहंकार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं, तो प्रियंका गांधी उन्हें 'दुयरेधन' और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'दंगाई' बता रहे हैं।"उन्होंने कहा, "बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नरेन्द्र मोदी को जल्लाद बता रही हैं तो विपक्ष की ओर से वाराणसी से घोषित प्रत्याशी तेजबहादुर यादव कह रहे हैं कि कोई उन्हें 50 करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री को मार देंगे।" भोपाल से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपनी हार बचाने के लिए किसी कम्प्यूटर बाबा के सहयोग से एक हजार साधुओं को जुटा कर 'हठ योग' और हवन-पूजन करवा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, "राहुल गांधी के बेहद करीबी सैम पित्रोदा बयान देते हैं कि कुछ आतंकियों के हमले की सजा पूरे पाकिस्तान को क्यों देनी चाहिए। दूसरी ओर कुछ कांग्रेसी कांग्रेस के कार्यकाल में पाकिस्तान के खिलाफ छह सर्जिकल स्ट्राइक होने का झूठ गढ़ रहे हैं।"उन्होंने दावा किया, "पांचवें चरण के मतदान के साथ देश की 425 संसदीय सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो चुका है। जनता के मूड को भांप कर विपक्ष हताशा और निराशा में प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बोल रहा है। विपक्ष जितना ही बौखला रहा है, देश की जनता 'फिर एक बार, मोदी सरकार' का नारा लगा रही है।"

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD