Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

अशोक तंवर के विजयी होने पर सिरसा आकर डालूंगा भंगड़ा-नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा माहौल-अवंतिका माकन तंवर

Listen to this article

5 Dariya News

सिरसा , 08 May 2019

Last updated on: May 08, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने आज हरियाणा के सिरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सिद्धू ने कहा प्रधानमंत्री कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? उनकी इस बात से लगता है कि प्रधानमंत्री नींदों में हैं और उनकी नजर में देश में एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय का खोखा ही था। सिद्धू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि 'जब वे (मोदी) पैदा नहीं हुए थे बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश का संविधान बना दिया था। जब मोदी नन्हें बच्चे थे चाचा नेहरु ने अंतरिक्ष में यान भेज दिया, भाखड़ा डैम बना दिया। जब मोदी जी संघ में डंडे खटाखटा रहे थे, हिंदुस्तान तीन जंगें जीत चुका था।सिद्धू आज हरियाणा के सिरसा में भगत सिंह चौक पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिद्धू ने अपने करीब तीस मिनट के भाषण में शेरो-शायरी एवं किस्से-कहानियों से लोगों में जोश भरा और खूब हंसाया। सिद्धू ने मोदी को झूठा आदमी बताते हुए कहा कि मोदी ने चंद लोगों के आगे मुल्क गिरवी रख दिया। जीएसटी से छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। सिद्धू ने स्टेज पर आते ही कहा कि मैं चौकीदार को निपटाने आया हूं। 

उन्होंने कहा कि यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है और इस लड़ाई में धर्म की जीत होगी। सिद्धू ने एक शेर के जरिए कहा-आए थे गंगा का लाल बनके, जाओगे राफेल के दलाल बनके। एक और पंजाबी शेर के जरिए उन्होंने कहा कि पिपली देया पत्तेया वे अज्ज रुत राहुल गांधी दी आई है। उन्होंने बुल्लेशाह की काफियों के जरिए भी श्रोताओं को खूब गुदगुदाया वहीं पुराने किस्से-कहानियों के माध्यम से भी खूब मनोरंजन किया। सिद्धू ने कहा कि जब वे क्रिकेटर थे तो छक्का मारते थे और बॉल बाउंड्री पार जाती थी, आप ऐसा छक्का मारो कि मोदी हिंदुस्तान के पार हो जाए। सिद्धू की हर बात पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और उनके द्वारा लगवाए गए नारों का भी भरपूर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि अबकी बार, मोदी सरकार और लोग कह रहे हैं अब की बार, बस कर यार। उन्होंने कहा कि मोदी को अंबानी और अडानी नाम के दो राहु केतु मिले हुए हैं जो मोदी को कहते हैं कि नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा, कहां कद्रदान तुम्हें अंबानी अडानी जैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी आम आदमी को तो कहते हैं कि जागते रहो और अपने धन्नासेठ मित्रों को कहते हैं भागते रहो..। सिद्धू गहरे पीले रंग की पगड़ी और सलेटी रंग की पैंट शर्ट पहनकर पहुंचे थे। 

तंवर को बताया भाई, बोले विजयी होने पर सिरसा आकर डालूंगा भंगड़ा

इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को अपना भाई बताते हुए कहा कि सिरसा की जनता तंवर को विजयी बनाने का काम करे। उनके जीतने के बाद वे सिरसा में इसी भगत ङ्क्षसह चौक पर धन्यवाद करने आएंगे और जीत की खुशी में भंगड़ा डालेंगे। उन्होंने तंवर को ऊर्जावान एवं अनुभवी बताते हुए कहा कि तंवर जैसे संघर्षशील साथी के विजयी होने से यहां बड़े प्रोजेक्ट आएंगे।

अवंतिका ने किया स्वागत

वहीं सिरसा पहुंचने पर अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, अनिरुद्ध तंवर,आदिकर्ता तंवर ने नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत किया। अवंतिका ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पूरे सिरसा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस-कांग्रेस की चर्चा है। कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा माहौल बना हुआ है और जनता ने तंवर को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है।इस मौके पर नोहर के विधायक अमित चाचाण, पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान, अवंतिका माकन तंवर, अनिरुद् माकन तंवर, आदिकत्र्ता माकन तंवर, तरुण भंडारी, कुलदीप सोनी, होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया, भूपेश मेहता, आनंद बियानी, राजकुमार शर्मा, अमित सोनी, विशाल वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD