Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'मैं जितने सलामी बल्लेबाजों के साथ खेला हूं, उनमें राहुल श्रेष्ठ'

Listen to this article

5 Dariya News

मोहाली , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के अपने भारतीय साथी लोकेश राहुल की तारीफ की है। गेल ने कहा है कि उन्होंने अभी तक जितने भी सलामी बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की उनमें से राहुल सर्वश्रेष्ठ हैं।राहुल ने पंजाब के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के आखिरी मैच में 36 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिला लीग का विजयी अंत करने में बड़ा रोल निभाया। मैच के बाद गेल ने राहुल से कहा, "मैंने अभी तक जितने भी सलामी बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की है उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ हो। विकेट पर हमारे बीच का तालमेल शानदार है।"इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा, "उन्होंने मुझे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से देखा है जब मैं सिर्फ 21 साल का था। मैंने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनसे काफी कुछ सीखा। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुछ अलग नहीं कहा। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और हमने साथ खेलने का लुत्फ उठाया है।"पंजाब ने आईपीएल के 12वें सीजन का अंत 14 मैचों में 12 अंकों के साथ किया है। राहुल ने इस सीजन 14 मैचों में 593 रन बनाए और वह अपनी टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके बाद गेल ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। गेल ने 13 मैचों में 490 बनाए। 

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD