Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी की भ्रष्टाचार पर चोट और ईमानदार नीतियों से विपक्षी आतंकित- श्वेत मलिक

होशियारपुर में प्रधानमंत्री श्री मोदी की रैली स्थल पर चल रही तैयारियों का लिया जायजा

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आज होशियारपुर में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने चुनाव प्रचार संबंधी रिपोर्ट का जायजा लिया और मोदी जी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। बैठक के उपरांत श्री मलिक ने 10 मई को होशियारपुर में होने वाली रैली स्थल का दौरा किया, जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने रैली स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।इस मौके पर श्री मलिक ने कहा कि पूरे देश में मोदी जी को लेकर काफी उत्साह है और पंजाब के लोग भी मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि मोदी जी 10 मई को दोपहर 2 बजे रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा-अकाली दल के सांझी प्रत्याशियों के पक्ष में आवाज बुलंद करेंगे। श्री मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने दिन में 18-20 घंटे परिश्रम करके देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उनका एक ही लक्ष्य है और वह है 125 करोड़ देशवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना। उनके द्वारा भ्रष्टाचार पर की गई चोट व उनकी ईमानदारी के चलते विपक्षी दल पूरी तरह से आतंकित हो चुके हैं और अपनी पार्टियों के सिद्धांत एवं विचारधारा का कत्ल करके मोदी जी को हटाने के लिए एकजुट हुए हैं।

श्वेत मलिक ने कहा कि मोदी जी की देशहित की नीतियों के चलते आज बहुत सारे भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं और कई जाने वाले हैं। इसलिए इन्हें डर है कि अगर मोदी जी पुन: आए तो ऐसे भ्रष्टाचारियों के समक्ष भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। इतना ही नहीं मोदी जी की कुशल एवं सटीक विदेश नीति के कारण पाकिस्तान अकेला पड़ गया है और वे भी चाहता है कि किसी तरह से मोदी को हटाया जाए। विपक्षी पार्टियों के पास न तो कोई नेता है और न ही कोई एजेंडा, यह सभी भ्रष्टाचार की जननियां हैं और जनता को गुमराह करना ही इनका एकमात्र लक्ष्य है। श्री मलिक ने कहा कि पंजाब की जनता बहुत समझदार है और देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अकाली-भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर मोदी जी के हाथ मजबूत बनाएं। इस मौके पर संगठन मंत्री दिनेश कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, लोकसभा प्रभारी भंडारी, सहप्रभारी सुभाष शर्मा, आर.पी. मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, मेयर शिव सूद, कपूरथला जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोतम पासी, मुकेरियां भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, नरोत्तम देव रत्ती, चेतन सूरी, नितिन गुप्ता नन्नू, सतीश बावा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया आदि मौजूद थे।

 

Tags: Shwait Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD