Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी के विजय रथ को सत्ता तक पहुँचाने के लिए पंजाब की जनता बना चुकी है मन- श्वेत मलिक

भाजपा-अकाली दल के प्रत्याक्षीयो, नेता और कार्यकर्ताओं में मोदी के मार्गदर्शन से भरी जोश व उत्साह की लहर बनेगी जीत का परचम-मलिक

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 May 2019

Last updated on: May 10, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुओं-पीरों की पावन भूमि पंजाब की धरती पर बसे शहर होशियारपुर में पधारने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने स्वागत किया। होशियारपुर में विशाल रैली में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होशियारपुर में पंजाब की जनता के रु-ब-रु होने के लिए पहुंचे हैं। मलिक ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से गुरदासपुर से सन्नी दियोल, अमृतसर से हरदीप सिंह पुरी, होशियारपुर से सोम प्रकाश, जालंधर से चरणजीत सिंह अटवाल, श्री आनंदपुर साहिब साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित पूरे पंजाब के भाजपा-अकाली दल के प्रत्याक्षी व कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भर गए हैं और उनके इस जोश और उत्साह के चलते भाजपा-अकाली दल के प्रत्याक्षी पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराएंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे। मलिक ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भर में चल रहे विकास की कड़ी में पंजाब को भी देखना चाहती है।मलिक ने कहा कि हमें विश्व का ऐसा लोकप्रिय प्रधानमंत्री मिला है जिसे देश ही नहीं अपितु विदेश के लोग भी उसका लोहा मान रहे हैं और जो गरीबी से व देश की जनता की दु:ख-दर्द से भली-भांति वाकिफ है और हमेशा देश के नागरिकों के उत्थान के लिए कार्यरत्त रहते हैं। मोदी ने 5 साल के सुशासन में प्रशासन आया आपके द्वार के नारे के तहत घर-घर लोगों को कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाया और नर सेवा नारायण सेवा के तहत 18 से 20 घंटे परिश्रम कर देश के 125 करोड़ लोगों को सर्व-सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए ही काम कर रहे हैं।

मलिक ने कहा कि जनता का भारी हजूम इस बात की गवाही दे रहा है कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए प्रदेश भर से लोग यहां एकत्रित हुए हैं। मलिक ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों मोदी नाम के हिमालय से घबरालिए एक मिलावटी महाठगबंधन बनाकर देश की जनता के सामने झूठा व तथ्यहीन प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके तथ्यहीन विरोध का सामना करते हुए देश की जनता की विश्वसनीयता के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी द्वारा देश के लिए कुछ कर गुजरने के जुनून ने उन्हें आज देश का सबसे सफल प्रधानमंत्री बनाया है और दुनिया के करोड़ों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।मलिक ने कहा कि पंजाब में मोदी लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है तभी तो कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित पूरी पंजाब कांग्रेस बौखला चुकी है। मलिक ने कहा कि देश में हुए विकास के चलते आज पूरे देश की जनता एक बार फिर से देश की कमान प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में देना का मन बना चुकी है। मलिक ने कहा कि जनता कभी भी देश की कमान ऐसे व्यक्ति, राहुल गांधी के हाथ में नहीं देगी जिसे सभ्याचार और शिष्टाचार के बारे में कुछ भी पता नहीं है, वह गलतियां भी करता है और बार-बार माफी मांगता है। उसको संसद की गरिमा और मर्यादा भी नहीं पता, कभी उसकी आँख चल जाती है और कभी जुबान फिसल जाती है और फिर माफी मांगता है। राहुल गांधी ने मोदी पर राफेल घोटाले का झूठा आरोप लगाया, जिसका नतीजा उन्हें सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी।मलिक ने कहा कि देश की जनता ऐसे बालबुद्धि व हास्यस्पद व्यक्ति को देश की कमान कैसे सौंपेगी जो पहले ही खुद अपनी ही पार्टी कांग्रेस की नाव को डुबो चुका है।

मलिक ने कहा कि आज मोदी जी के खिलाफ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसी कारण तथ्यविहीन प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का व मोदी के लोकप्रियता के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।मलिक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित पंजाब कि कांग्रेस सरकार पंजाब के स्वर्णिम भविष्य पर ताला बन कर बैठ गयी है और पंजाब की जनता कैप्टन सरकार से त्राहि-त्राहि कर रही है।19 मई वाले दिन पंजाब कि जनता पंजाब के स्वर्णिम भविष्य के द्वार का ताला अपनी वोट कि चाबी से भाजपा-अकाली उम्मीदवारों को विजयी बना कर खोलेंगे। मलिक ने कहा कि देश की जनता देश की बागडोर एक बार फिर से मोदी के हाथों सौंपने का मन बना चुकी है और इस बार 400 से ज्यादा सांसदों के साथ देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देगी।पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सरदार प्रकाश सिंह बादल, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्वेत मलिक, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब लोकसभा चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रो. राजिंदर भंडारी, बीबी जागीर कौर, सन्नी दियोल, हरदीप सिंह पुरी, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चरणजीत सिंह अटवाल, सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, अरूणेश शाकर, सुखजीत कौर साही, मदन मोहन मित्तल, दियाल सिंह सोढ़ी, जिला प्रधान विजय पठानिया सहित अन्य भाजपा अकाली दल के नेता  मंच पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Narendra Modi , Shwait Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD