Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी की मानसिकता मारने-काटने की : कमलनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

रीवा , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले दिनों होशंगाबाद में दिए गए बयान 'कांग्रेस तो अब मोदी को मारने तक के सपने देखने लगी है' का शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब दिया और कहा कि मारने-काटने की मानसिकता तो मोदी की है।कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में यहां आयोजित एक सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि कांग्रेस उन्हें (मोदी) मारना चाहती है। प्रधानमंत्री जी हम कहना चाहते हैं कि मारने-काटने की मानसिकता कांग्रेस की नहीं है, यह मानसिकता तो आपकी है। जो आप यह बात कहते हैं। हम तो चाहते हैं कि मोदी को घर भेजे, वह आराम करें। आपने देश की जनता, मध्य प्रदेश की जनता को पांच साल से ठगा है। हर वर्ग को धोखा दिया है।"कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने बुधवार को होशंगाबाद के इटारसी में बिना नाम लिए नवजोत सिंह सिद्घू के विवादित बयान का जवाब देते हुए कहा था, "कांग्रेस के एक बयानवीर यहां आकर कह रहे थे कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि वह सीमा पार जाकर गिरे। कांग्रेस के लोग मुझसे इतनी नफरत करते हैं कि कांग्रेस अब मोदी को मारने तक के सपने देखने लगी है, मगर वे भूल रहे हैं कि मोदी की तरफ से मध्य प्रदेश की जनता, हिदुस्तान की जनता बैटिग कर रही है। अब कांग्रेस वालों को बताना चाहिए कि वे किस टीम से खेल रहे हैं। भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से। कांग्रेस यह सब सोची-समझी रणनीति के तहत कर रही है।"किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा, "सत्ता में आते ही कांग्रेस ने 47 लाख किसानों के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया। 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं। सिर्फ डिफाल्टर का नहीं, बल्कि चालू खाता वाले किसानों का भी दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही कर्ज माफ होगा।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि कर्ज माफ नहीं हुआ। चौहान ने 15 साल सिर्फ झूठ बोला है। कांग्रेस की सरकार को चौहान के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।" 

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD