Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मैं घोषणा मशीन नहीं, लागू करने में है विश्वास : कमलनाथ

Kamal Nath, Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee, MPCC, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने जाट समाज द्वारा दिए गए मांगपत्र पर इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज सकते हुए कहा, "मैं घोषणा मशीन नहीं हूं, इसलिए मैं कोई घोषणा नहीं करता, बल्कि क्रियान्वयन (लागू करने) में विश्वास करता हूं।" 

राजधानी में जाट समाज का महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें कमलनाथ भी पहुंचे। उन्होंने कहा, "जाट समाज जागरूक समाज है और यह वीरों का समाज है। मैं आपके बीच आना चाहता था, इसलिए अभी मैं एक कार्यक्रम को छोड़कर आपके बीच में आया हूं।"

इससे पहले कमलनाथ के सामने जाट समाज ने इस महाकुंभ के संबंध में मांगपत्र भी पेश किया, जिसके जवाब में कमलनाथ ने कहा, "आपने अपनी मांगें रखीं, मैंने आपकी मांगें सुनी, कमलनाथ तो घोषणा मशीन नहीं है, मैं तो घोषणा नहीं करता, मैं क्रियान्वयन में विश्वास करता हूं और अगला जब आपका सम्मेलन होगा तो मैं आपको हिसाब दूंगा। 

घोषणा करना तो बहुत आसान है, मैंने जैसे कहा कि मैं घोषणा मशीन नहीं बनना चाहता, मैं जो हूं सो हूं।"उन्होंने आगे कहा, "आज भारी संख्या में हमारे नौजवान यहां हैं, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं, आज विश्व में ऐसा कोई देश है, जहां इतने धर्म हैं, जहां इतनी जातियां हैं, जहां इतनी भाषाएं हैं, इतने देवी-देवता हैं। 

विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहां इतने त्यौहार होते हों। हम यहां से दक्षिण जाते हैं तो हमारा पजामा और धोती भी लूंगी बन जाता है। यह हमारा देश है। अपना देश एक झंडे के नीचे खड़ा है, तो इसलिए खड़ा है कि हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं। 

आपके गांव में कितने धर्म के कितनी जातियों के लोग रहते हैं, यही भाईचारा है और यही अपने देश की संस्कृति है।"कमलनाथ ने कहा, "हमारी संस्कृति पर कोई खतरा न हो, इसीलिए बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें संविधान बनाकर दिया। ऐसा संविधान बाबासाहेब आंबेडकर ने बनाया, जो पूरे विश्व में मशहूर है। हमें अपने संविधान की रक्षा करनी है। मैं तो आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि आज का समय है कि हम अपनी संस्कृति और अपने संविधान की रक्षा करें।"

 

Tags: Kamal Nath , Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee , MPCC , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD