Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिवराज सिंह चौहान हर 10 माह में करते हैं 1 लाख रोजगार देने का ऐलान- कमलनाथ

Kamal Nath, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Madhya Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बड़वानी , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर उन्हें शिलान्यास मंत्री की संज्ञा दे डाली और तंज कसा कि वे हर 10 माह में एक लाख रोजगार देने की घोषणा करते हैं। 

उन्होंने कहा कि, मैं तो कहता हूं कि अतिथि शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों के खाली पड़े पद भर लो। बड़वानी में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई बातें कही। बड़वानी के देश के सबसे पिछड़े जिले के तौर पर पहचान होने का जिक्र करते हुए कहा, 18 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, यहां नौजवान खड़े हैं, हमारी माता-बहनें खड़ी हैं, हमारे किसान भाई खड़े हैं, आज क्या हालात है हमारे प्रदेश का, यह बड़ी चिंता का विषय है। 

जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी, नर्मदा सिंचाई योजना के तहत मैंने बड़वानी के लिए 1,100 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की थी। लेकिन, शिवराज सिंह ने 18 साल में प्रदेश को चौपट राज बना दिया है। 

चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट उद्योग व्यवस्था, चौपट सुरक्षा व्यवस्था, चौपट राशन व्यवस्था और यह चौपट सरकार है। कमलनाथ ने आगे कहा, सरपंच धक्के खा रहा है। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है, जहां अस्पताल है वहां डॉक्टर नहीं, खंभे हैं तार नहीं, तार है बिजली नहीं, स्कूल है शिक्षक नहीं, पीने के लिए अच्छा पानी नहीं, सड़कें नहीं, कॉलेज है पर हॉस्टल नहीं, सबसे कम हॉस्टल बड़वानी जिले में हैं, जो हॉस्टल थे वह भी बंद कर दिए हैं। यह हालात हैं प्रदेश के।

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा, शिवराज ने प्रदेश को महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया और माताओं-बहनों को उत्पीड़न दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़वानी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जायेगी, सड़कें भी मिलेंगी, पानी भी मिलेगा और नहरें भी बनेंगी।

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा, समय आ गया है। आपको तय करना है कि भविष्य कैसे सुरक्षित रखना है। गैस सिलेंडर 500 में दूंगा, 15 सौ रुपए महिलाओं को देंगे, किसान कर्ज फिर से माफ होगा।

कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह जी घोषणा करते हैं, हर 10 महीने में एक लाख लोगों को रोजगार का लाभ मिलेगा। मैं तो शिवराज सिंह से कहता हूं आप तो अतिथि शिक्षक, संविदा के खाली पदों को ही भर दीजिए। 

नौजवानों आपको एक बात समझनी है, हमारे बुजुर्गों की दुनिया को छोड़ दें, अब आपकी दुनिया कुछ और है। हमारे बुजुर्गों ने तो बिना बिजली, बिना सड़कों के जीवन काटा। 

भाजपा में भर्ती निकलती है, आवेदन कोई करता है, परीक्षा दूसरा देता है, नौकरी तीसरा करता है और वेतन लेता है चौथा। कहां घोटाला नहीं। यह तो घोटाला प्रदेश बना दिया शिवराज सिंह ने। आपके साथ खिलवाड़ किया गया है।

 

Tags: Kamal Nath , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD