Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

राहुल नागरिकता के मुद्दे पर सफाई दें : संबित पात्रा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उनसे सफाई देने और यह बताने को कहा कि वह भारतीय हैं या ब्रिटिश नागरिक हैं।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "बहुत सारे मामलों में राहुल गांधी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे वह काफी 'रहस्यमयी व्यक्ति' लगते हैं। विभिन्न कंपनियों में निदेशक मंडल में उनकी नियुक्ति के संबंध में भ्रम की स्थिति है, जिनसे वह अपने विदेशी दौरों के दौरान मिलते हैं, उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि आदि को लेकर भी भ्रम की स्थिति है।"उन्होंने कहा, "ये तीन 'सी' है- सिटिजनशिप (नागरिकता), कन्फ्यूजन(भ्रम) और क्लीयरीफिकेशन (स्पष्टीकरण)। गृह मंत्रालय द्वारा उठाया गया नागरिकता का प्रश्न प्रामाणिक दस्तावेजों पर आधारित है।"उन्होंने कहा, "हम उनसे पूछना चाहेंगे कि वह राहुल गांधी 'लंदन वाले' हैं या राहुल गांधी 'लुटियन वाले' हैं। क्योंकि उन्होंने ही भ्रम की स्थिति पैदा की है, वह ही इसे दूर कर सकते हैं।"उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है, देश को राहुल गांधी की नागरिकता के बारे में 'सच' जानने का अधिकार है। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आरोप लगाए हैं कि राहुल एक ब्रिटिश नागरिक हैं। इसके बाद मंत्रालय ने गांधी को नोटिस भेज कर उनकी नागरिकता के बारे में जवाब मांगा है।29 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा गया है, "आपसे अनुरोध है कि इस पत्र की प्राप्ति के दो सप्ताह के भीतर इस मामले में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट कर दें।"पात्रा ने ब्रिटिश कंपनी के दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं।उन्होंने कहा कि 2003 में बैकॉप्स लिमिटेड नामक कंपनी को ब्रिटेन में पंजीकृत किया गया था, जिसमें राहुल इसके एक निदेशक थे।उन्होंने कहा, "हम जानना चाहते हैं कि क्या आप भारतीय हैं या ब्रिटिश हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी ने पसंद से ब्रिटिश नागरिक बनना और मजबूरी में भारतीय नागरिक बनना चुना।"पात्रा ने कहा, "यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि वह एक प्रमुख राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है।"

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD