Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट केन्द्र बनेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 12 Feb 2014

Last updated on: Feb 12, 2014, 00:00 IST

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने कहा कि युवा हमारी जनसंख्या का महत्वपूर्ण अंग हैं और उत्तरदायी नागरिक के रूप में उन्हें समाज के कल्याण में योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थित हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित द्वितीय वार्षिक दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें प्रसन्नता है कि आज आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लड़कियों ने पदक एवं डिग्रियां हासिल की हैं। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।उर्मिला सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सदैव शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उनके दिशा-निर्देश एवं दूरदृष्टि से देश भर के छात्र लाभान्वित हुए हैं। उनके अनुभव और परामर्श ने उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रगति में सहायता की है। उन्होंने आशा जताई कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्वान, राष्ट्रपति के अनुभव से लाभान्वित होंगे। 

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्थान के प्रारम्भिक वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस समयावधि में छात्रों में उच्च परम्पराओं एवं मूल्यों की नींव रखी जाती है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह दिवस सौभाग्यशाली है, क्योंकि भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज केन्द्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों को आशीर्वाद देने के लिए अपने व्यस्त समय में से समय निकाला है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश के लोगों का दीर्घकालीन सपना है और प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय सभी तक पहुंच के लक्ष्य को केन्द्र में रखते हुए गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के महत्वकांक्षी उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहा है। इस विश्वविद्यालय पर जनजातीय तथा पहाड़ी कला, भाषा एवं संस्कृति के प्रोत्साहन एवं सवंर्द्धन के साथ-साथ विभिन्न आधुनिक विषयों में छात्रों को पारंगत बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विश्वविद्यालय में जनजातीय अध्ययन पीठ के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां शीघ्र ही पहाड़ी कला, भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए भी एक केन्द्र आरम्भ होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देना समय की मांग है। 

हमें युवाओं को संस्कृति और सभ्यता के लचीलेपन को सुदृढ़ रखने के लिए तैयार करते हुए उन्हें बाजार मांग और प्रतियोगिता के लिए भी तैयार करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के माध्यम से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा समाज के कमजोर वर्गों की शिक्षा तक बराबर पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी।वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने रूसा के अन्तर्गत 956 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी उच्च शिक्षा योजना वित्त पोषण के लिए केन्द्र सरकार को प्रेषित की है। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यलयों, संस्कृत महाविद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला तथा तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में संकाय सहयोग तथा अधोसंरचना अनुदान के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से वित्तीय सहायता मांगी गई है। शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े सिरमौर तथा चम्बा जिलों में दो आदर्श महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है। कांगड़ा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज प्रस्तावित है तथा सिरमौर, चम्बा और किन्नौर जिलों में तीन महाविद्यालयों को आदर्श महाविद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत भी किया जाएगा।केन्द्रीय मंत्री श्रीमती चन्द्रेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर एवं श्री राजन सुशांत, मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती, विधायक श्रीमती सरवीन चौधरी, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अरूण मैरा, मुख्य सचिव श्री पी.मित्रा, पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, उप कुलपति प्रौ. फुरकान कमर, प्रो-वाइस चांसलर, विभिन्न वैधानिक निकायों के सदस्य, अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, अधिष्ठाता, संकाय सदस्य तथा कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD