Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले पिता और अब बेटे का किया 'शिकार'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2019

Last updated on: Apr 27, 2019, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच से एक अलग ही जानकारी निकलकर सामने आई है।चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उस मैच से आईपीएल में पदार्पण कर रहे राजस्थान रॉयल्स के 17 साल युवा बल्लेबाज रियान पराग को विकेट के पीछे कैच आउट किया था। चेन्नई ने उस मैच को चार विकेट से जीता था। उस मैच से यह जानकारी सामने निकलकर आई है कि धोनी पहली बार रियान से उस समय मिले थे, तब रियान तीन साल के थे। सोशल मीडिया एक तस्वीर वायल हो रही है, जिसमें विकेटकीपर धोनी रियान के साथ दिखाई दे रहे हैं। अब अचानक ही ऐसे जानकारी निकलकर सामने आई है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि धोनी ने न केवल राजस्थान वाले मैच में रियान को आउट किया है, बल्कि उन्होंने लगभग 19 साल पहले रियान के पिता पराग दास को भी एक घरेलू मैच में स्टम्प आउट किया था। धोनी ने 1999-2000 सीजन में बिहार की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था।धोनी ने ईस्ट जोन लीग में असम के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में रियान के पिता पराग दास को स्टम्प आउट किया था। दास ने उस मैच में 24 गेंदों पर 30 रन बनाए थे। बिहार ने इस मैच को 191 रन से जीता था। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्विटर पर रोचक आंकड़े जारी करते हुए लिखा, "कई साल पहले रणजी ट्रॉफी का 1999-2000 सीजन में असम की दूसरी पारी का स्कोरबोर्ड देखिए। असम के ओपनर पराग दास को युवा विकेटकीपर एसएस धोनी ने स्टम्प आउट किया। पराग दास, रियान पराग के पिता हैं।"25 अप्रैल को रियान ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ 31 गेदंों पर 47 रनों की शानदारा पारी खेली थी और राजस्थान रॉयल्स की जीत में हीरो बने थे।

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD