Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहुल गांधी को जनता अब सबक सिखाएगी : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 22 Apr 2019

Last updated on: Apr 22, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'प्रधानमंत्री को चोर' कहने के मामले में गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि अब जनता सबक सिखाएगी।मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में सर्वोच्च न्यायालय की 'क्लीनचिट' के बावजूद देश के प्रधानमंत्री को बार-बार चोर कहा। राहुल ने मोदी 'सरनेम' वाले लाखों लोगों को भी चोर कहा, लेकिन कानूनी कार्रवाई के बाद सिर्फ सर्वोच्च न्यायालय में खेद प्रकट किया।ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने हालांकि 'क्लीनचिट' नहीं दी है, बल्कि राफेल सौदे से संबंधित समीक्षा याचिका को विचार के लिए स्वीकार कर लिया है।सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि मोदी 'सरनेम' वालों को चोर कहने के लिए भी राहुल को बहुत जल्द माफी मांगनी पड़ेगी और जनता इसी लोकसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। मोदी ने कहा, "राहुल गांधी ने कबूल किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री को 'चौकीदार चोर है' नहीं कहा था फिर भी उन्होंने अदालत के आदेश को गलत ढंग से पेश करने की गलती की।" उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह दलील शर्मनाक है कि उन्होंने चुनाव प्रचार की उत्तेजना में गलतबयानी की। आवेश में कोई बात एक-दो बार मुंह से निकल सकती है, लेकिन वे तो लगातार प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं।उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या चुनाव प्रचार की उत्तेजना में देश को गुमराह करने और लोगों को चोर कहने की छूट राहुल गांधी को अनिश्चितकाल तक दी जा सकती है? क्या हमेशा उत्तेजना में रहने वाले व्यक्ति को संवैधानिक जिम्मेवारी के योग्य समझा जा सकता है? इन सवालों का जवाब लोग अपने वोट से देंगे।


 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD