Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मनमोहन ने न्याय योजना का किया बचाव, कहा- नए कर नहीं लगाए जाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2019

Last updated on: Apr 20, 2019, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना भारत में न्यूनतम आय गारंटी गरीबी खत्म करने और नरेंद्र मोदी सरकार के तहत 'बंद हो गए' आर्थिक इंजन को फिर से शुरू करने के युग की शुरुआत करेगी।सिंह ने एक बयान में कहा कि न्याय को लागू करने के बाद हर साल प्रत्येक परिवार को 72,000 रुपये दिए जाएंगे, जिसका लाभ देश की सबसे गरीब 20 फीसदी आबादी को मिलेगा और इसे लागू करने के लिए मध्य वर्ग पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजकोषीय अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और न्याय की लागत अपने चरम पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 1.2 से 1.5 फीसदी होगा।सिंह ने कहा, "हमारी करीब 3,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में इस योजना को लागू करने की राजकोषीय क्षमता है और न्याय के वित्त पोषण के लिए मध्य वर्ग पर किसी प्रकार के नए कर को लगाने की आवश्यकता नहीं है। न्याय को जो आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, उससे राजकोषीय अनुशासन में और मदद मिलेगी। इसे विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद परिकल्पित किया गया है।"उन्होंने कहा कि न्याय एक शक्तिशाली विचार है जिसके दो उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा, "25 मार्च 2019 को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय - न्यूनतम आय योजना का अनावरण किया था, ताकि गरीबी के आखिरी अवशेष को भी हटाया जा सके और हमारे देश की रुकी पड़ी अर्थव्यवस्था में जान फूंकी जा सके।"सिंह ने कहा कि न्याय को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और देश में इस पर व्यापक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, "1947 में जब आजादी मिली थी, तो करीब 70 फीसदी भारतीय गरीब थे। पिछले सात दशकों में सरकारों की नीतियों के कारण गरीबी 70 फीसदी से घटकर अब 20 फीसदी रह गई है। अब वक्त आ गया है कि हम गरीबी के बचे खुचे अवशेष को भी खत्म करने का प्रण करें।"सिंह ने कहा कि न्याय से हरेक भारतीय परिवार को बुनियादी सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा, "प्रत्यक्ष आय समर्थन से न्याय हमारे गरीबों को आर्थिक स्वतंत्रता और पसंद से सशक्त बनाएगा। न्याय के साथ भारत न्यूनतम आय गारंटी के एक नए युग में प्रवेश करेगा।"

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD