Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

श्री गुरू नानक देव जी के शान्ति, सद्भावना और मानवीय ख़ुशहाली के प्रसार के फलसफे पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस की समाप्ती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने समाप्ति सैशन की की अध्यक्षता-गुरू साहिब के फलसफे को अमल में लाने की ज़रूरत पर दिया ज़ोर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2019

Last updated on: Nov 08, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए साल भर चलने वाले समागमों की श्रृंखला के तौर पर सैंटर फॉर रिर्सच इन रुरल एंड इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट (सी.आर.आर.आई.डी.), चंडीगढ़ द्वारा 7-8 नवंबर, 2019 को करिड्ड, चंडीगढ़ में श्री गुरू नानक देव जी के शान्ति, सद्भावना और मानवीय ख़ुशहाली के प्रसार के फलसफे पर आधारित 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्ऱेंस का आयोजन पंजाब सरकार और इंडियन काउंसल ऑफ सोशल साइंस रिर्सच (आई.सी.एस.एस.आर.), नई दिल्ली के सहयोग से किया गया।इस कॉन्फ्ऱेंस में उच्च अधिकारियों विनी महाजन, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सपरा और अन्य सरकारी अधिकारियों, प्रसिद्ध बुद्धिजीवियों, नीति निर्माताओं और यू.एस.ए. और कैनेडा के 30 से ज़्यादा विदेशी प्रतिनिधिओं समेत कई नामवर शख्सियतों ने हाजिऱी लगाई।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कॉन्फ्ऱेंस के समाप्ति सैशन की अध्यक्षता की। गुरू नानक साहिब जी के फलसफे को फिर -विचारने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि मानवीय इतिहास के किसी भी अन्य दौर की अपेक्षा आज सोच और कार्य की एकता की सबसे ज्यादा ज़रूरत है। आज जब संसार टुकड़ों में टूटता जा रहा है और मानव जि़ंदगी जीने के अर्थों और उद्देश्यों से कोसों दूर होती जा रही है तब गुरू साहिब के फलसफे को अमल में लाने की ज़रूरत है। आज का संसार हिंसा और दुखों से घिरा हुआ है। हम दुनिया के सभी हिस्सों से लाखों लोगों की चीखें और दुख सुन रहे हैं, अन्याय की दुहाई और उन लोगों की दुहाई को सुन रहे हैं जो अन्यायशील सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था द्वारा त्याग दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय जब विश्व प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध प्रयोग, हथियारों की बढ़ रही किस्मों, अमीरों द्वारा गरीबों का लगातार शोषण और वातावरण के बढ़ रहे संतुलन के निष्कर्ष के तौर पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब श्री गुरु नानक देव जी द्वारा बताए सत्य, लिंग समानता, वातावरण की सुरक्षा और विश्वव्यापी जि़म्मेदारी पर आधारित समाज के सृजन करने की तरफ कार्य करना सार्थक होगा।उन्होंने च्च् ਜਗਤੁ ਜਲੰਦਾ ਰਖਲੈ ਆਪਣੀ ਕਰਿਪਾਧਾਰ॥ਿ ਜਤੁ ਦੁਆਰੈ ਉਬਰੈ ਤਤੈ ਲੈਹੁ ਉਬਾਰ॥ਿ च्च् का उच्चारण करते हुए मुश्किलें भरे संसार में शाश्वत शान्ति के लिए अरदास की।भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने संबोधन करते हुए आज के विश्वव्यापी संसार में नानक के फलसफे को लागू करने की सार्थकता पर ज़ोर दिया।इससे पहले श्री टी.के. नय्यर, सी.आर.आर.आई.डी की गवर्निंग बॉडी के मैंबर ने स्वागती भाषण दिया जिसके बाद डॉ. बिंदु दुग्गल, एसोसिएट प्रोफ़ैसर, सी.आर.आर.आई.डी द्वारा कॉन्फ्ऱेंस में हुए सैशनों संबंधी विस्तृत रिपोर्ट दी गई।सी.आर.आर.आई.डी के कार्यकारी वाइस चेयरमैन, डॉ. रशपाल मल्होत्रा ने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पंजाब सरकार और इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल साइंस रिर्सच, नई दिल्ली द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

 

Tags: Dr Manmohan Singh , Murli Manohar Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD