Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

चारा घोटाले में फंसे लालू ने जेटली से मांगी थी मदद : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Apr 2019

Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को यहां खुलासा करते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चारा घोटाला मामले में मदद के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की थी और कहा था कि अगर उन्हें मदद मिलती है तो 24 घंटे के अंदर नीतीश कुमार का 'इलाज' कर देंगे। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले के मामले में फंसे लालू प्रसाद के पक्ष में तब फैसला सुनाते हुए कहा कि था इस घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में ट्रायल की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी मामले एक तरह के हैं। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय गई थी। मोदी ने कहा, "लालू प्रसाद ने इसके बाद अपने दूत प्रेमचंद गुप्ता को भाजपा नेता अरुण जेटली के पास भेजा और मदद मांगी।" उस समय लालू ने कहा था कि अगर उन्हें मदद मिलती है तो 24 घंटे के अंदर नीतीश कुमार का इलाज कर देंगे। मोदी ने कहा कि लालू ने नीतीश की सरकार गिराने की पेशकश की थी। 

मोदी ने दावा किया कि इसके बाद प्रेमचंद गुप्ता के साथ लालू ने खुद जेटली से मुलाकात की थी। मोदी ने कहा कि उस समय हालांकि जेटली ने लालू को मदद देने से इनकार करते हुए कहा था कि हम सीबीआई के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकते, क्योंकि यह एक स्वायत्त संस्थान है। मोदी ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद अपने फायदे के लिए किसी के भी पैर पकड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा की आलोचना करने वाले लालू ने बिहार में सरकार भी भाजपा की मदद से बनाई थी। मोदी ने कहा कि इसके लिए लालू खुद भाजपा से मदद मांगने भाजपा दफ्तर गए थे। 

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD