Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल

 

दिग्विजय को हराने भोपाल के लोग बेताब : उमा भारती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 14 Apr 2019

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट किया है कि भोपाल की जनता दिग्विजय सिंह को हराने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि सिंह को तो भाजपा का कार्यकर्ता ही हरा देगा।उमा ने रविवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, "भोपाल से उम्मीदवार तय करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। उस पर निर्णय पार्टी का संसदीय दल करता है। किंतु, एक बात तो ध्यान में रखनी पड़ेगी कि दिग्विजय सिंह को हराना बिल्कुल भी कठिन काम नहीं है। अब मैं आपको अतीत की याद दिलाती हूं। भाजपा के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे से मध्य प्रदेश के उस समय के मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू विधानसभा का चुनाव हार गए थे।"उन्होंने आगे लिखा, "सुमित्रा महाजन से 1989 के लोकसभा चुनाव में इंदौर से पूर्व मुख्यमंत्री पी.सी. सेठी हार गए थे। फिर सतना में कुशवाहा से एवं होशंगाबाद में सरताज सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह चुनाव हार गए थे।"उमा भारती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "भोपाल में तो आलोक संजर, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, आलोक शर्मा, भगवान दास सबनानी, विश्वास सारंग, इनमें से कोई भी दिग्विजय सिंह को चुनाव हरा देगा। इस संबंध में मेरा योगदान तो 2003 में ही पूरा हो चुका। मैं दिग्विजय सिंह जी को 2003 में ही शासन से बेदखल कर चुकी हूं। मेरा तो रोल ही पूरा हो चुका।उन्होंने आगे लिखा, "हराने और जीताने में जनता और कार्यकर्ता का रोल होता है, नेताओं को घमंड नहीं पालना चाहिए। आप भोपाल की तासीर को समझ लीजिए, भोपाल के लोग दिग्विजय सिंह को हराने के लिए बेताब हैं।"उल्लेखनीय है कि भाजपा अभी तक भोपाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD