Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

उमा भारती ने कुंभ में स्वच्छता प्रबंधों की समीक्षा की, स्वच्छाग्राही सम्मेलन को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में बेहतर स्वच्छता और स्वच्छ भारत के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा की। मेले में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1500 स्वच्छाग्राहियों को तैनात किया गया है। स्वच्छाग्राहियों को शौचालयों की साफ-सफाई के काम पर नजर रखने और जागरूकता फैलाने का जिम्मा सौंपा गया है। निगरानी का काम आईसीटी एप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता की स्थिति रिकॉर्ड की जाएगी। सुश्री भारती ने 50 स्वच्छाग्राहियों को स्वच्छता किट वितरित की और ‘स्वच्छ ग्राम’ की अवधारणा पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।सुश्री उमा भारती ने मेले में विशेष रूप से आयोजित किए गए स्वच्छाग्राही सम्मेलन को संबोधित किया तथा कुंभ मेले को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाने की दिशा में मेला और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश में स्वच्छता कवरेज 48 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किए जाने तथा राज्य द्वारा अब खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ-प्लस)  पर ध्यान केन्द्रित किए जाने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता के कार्य में महिलाओं के योगदान की भी प्रशंसा की।  उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने के लिए स्वच्छाग्राहियों द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए शानदार कार्यों की भी सराहना की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य भी सुश्री भारती के साथ मौजूद थे। उन्होंने स्वच्छाग्राहियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और साफ-सफाई सभी का सरोकार होना चाहिए।उत्तर प्रदेश के शहरी विकास कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने भी मेले को स्वच्छ मेला बनाने के लिए स्वच्छाग्राहियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।  इस साल कुंभ मेले में 1.22 लाख सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं और 20,000 कूड़ेदान रखवाए गए हैं।

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD