Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

मेरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2019

Last updated on: Apr 14, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि ईवीएम के स्थान पर मतपत्र लाने की उनकी लड़ाई भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए है।तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने दावा किया कि 191 में से मात्र 18 देश मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ किया जा सकता है और इसलिए विकसित देश भी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।नायडू कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे। बैठक का विषय था 'सेव डेमोक्रेसी - ट्रांस्पेरेंसी इन इलेक्शन प्रॉसेस एंड प्रोटेक्शन ऑफ वोटर्स राइट्स'।चुनाव कराने में पादर्शिता की मांग करते हुए बैठक में तय किया गया कि वीवीपैट पर्चियों की गिनती के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक समीक्षा याचिका दायर की जाए।भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायडू ने उनके उद्धरण पेश किए, "वोट की धार किसी चाकू से अधिक तेज होती है और यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाए, मतदाता राजा होगा और यदि इसे बेच दिया जाए तो वह एक गुलाम बना रहेगा।"उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना चुनाव के दौरान 25 लाख वोटों को डिलीट करने के लिए प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग किया गया और जब निर्वाचन अधिकारियों से इस बारे में बताया गया तो उन्होंने महज 'सॉरी' बोल दिया।उन्होंने कहा कि ईवीएम के रखरखाव ठेके के कर्मचारी करते हैं, ऐसे में क्या निर्वाचन आयोग उनके द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेगा।नायडू ने यह आरोप भी लगाया कि माइक्रो कंट्रोलर और चिप्स को मैनेज कर के ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यहां तक कि जर्मनी जैसे विकसित देश भी मतपत्र का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए।


 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD