Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आत्मविश्वास पाने के लिए बेहतरीन पारी की दरकार थी : अब्राहम डिविलियर्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 14 Apr 2019

Last updated on: Apr 14, 2019, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में दमदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने वाले दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें फॉर्म में लौटने के लिए केवल एक बेहतरीन पारी की दरकार थी।डिविलियर्स ने मेजबान टीम के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली और 'मैन ऑफ द मैच' भी चुने गए। इस सीजन बेंगलोर की यह पहली जीत है। मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा, "मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था इसलिए बहुत खुश हूं। सही दिशा में यह एक बहुत छोटा सा कदम है, लेकिन बड़ा भी है। खेल को लेकर मेरे मन बहुत सम्मान है इसलिए मैं कभी निराश हुआ और खुद पर कभी अतिरिक्त दबाव नहीं बनाया। आत्मविश्वास को वापस लाने के लिए केवल एक बेहतरीन पारी चाहिए थी और उम्मीद है कि मैं इसे बकरार रखूंगा।"उन्होंने कहा कि वह मैदान पर तेज रहना चाहते है इसलिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। लगातार 10-11 महीने लय बनाए रखना कठिन होता है। डिविलियर्स ने कहा, "मैं विश्वभर में क्रिकेट के दूसरे प्रारूप में तेज रहना चाहता था इसलिए मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। मेरे करियर में 15 साल बाद मैं लगातार 10-11 महीने खेलकर मैदान पर तरोताजा नहीं रह सकता। मुझे स्थानीय और विश्वविद्यालय के लोगों के साथ काम करने का मौका मिला और इससे भी मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।"

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD