Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्वाचन आयोग की कोई साख नहीं बची : एन.चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Apr 2019

Last updated on: Apr 13, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने यहां शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने अपनी साख खो दी है, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यालय के निर्देशों पर काम कर रहा है।यहां निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर संवाददताओं से मुखातिब नायडू ने आयोग की स्वतंत्रता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका स्तर खेल मैदान जैसा हो गया है। यह अब लोकतंत्र का अनिवार्य गुण खो चुका है।तलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखी।नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में अधिकारियों का मनमाने ढंग से तबादला कर दिया गया और मुख्य सचिव को बदलकर उनकी जगह ऐसे व्यक्ति को बैठा दिया गया है जो एक मामले में वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के साथ आरोपी था।आयोग के कार्यो को 'अनुचित' बताते हुए नायडू ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने देश के लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है और उनकी नजरों में इसकी छवि खरोंच लगी चीज जैसी बन गई है।"उन्होंने कहा कि राज्य में आयोग के जो पर्यवेक्षक भेजे गए हैं, उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से रहा है।कम से कम 50 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को वीवीपैट से जोड़े जाने की सभी विपक्षी दलों द्वारा उठाई गई मांग का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट लगी एक ईवीएम की संख्या बढ़ाकर पांच करने का जो आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है, वह 'अपर्याप्त' है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर गुरुवार को राज्य में हुए मतदान के दौरान 35 फीसदी ईवीएम में हुई गड़बड़ी के बार में शिकायत की।आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए एक दिन पहले हुए मतदान के दौरान कुछ ईवीएम में खराबी आ गई थी, जिसके कारण मतदान प्रभावित हुआ था। इसे लेकर नायडू ने निर्वाचन आयोग से नाराजगी जताई और उन्होंने इसे एक बड़ा चुनावी फरेब बताया।इससे पहले, गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद नायडू ने उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के इस बयान की कड़ी निंदा की थी कि ईवीएम में गड़बड़ी एक छोटा मुद्दा है और कहा था कि एक समय तो 4,600 ईवीएम काम नहीं कर रही थीं। इस पर आयोग को जवाब देना चाहिए।


 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD